कब से तोरी राह निहारूं झुमका कंगना सजाऊं
हाथों में मैं मेहंदी रचाके अपने पिया को रिझाऊँ
हो प्रीत ये तेरी ऐसी लगी जो मन को कुछ ना भावे
हाय सुध बुध खो के दिल ये मेरा पल पल क्यों घबरावे
ओ केसरिया बालमा तोसे लागे मन
केसरिया बालमा तोसे लागे मन
मैं तो रहूँ बस बनके तेरी जन्मो जन्म यूं साजन जी
साज श्रृंगार तेरे लिए बस करती रहूँ अपने मन की
मैं तेरे संग रहना वे बिन तेरे मैं मर जावां
ज़िंदगानी मेरा नाम ये बस तेरे लिए कर जावां
हो प्रीत ये तेरी ऐसी लागी जो मन को कुछ ना भावे
हाए सुध बुध खो के दिल ये मेरा पल पल क्यों घबरावे
ओ केसरिया बालमा तोसे लागे मन केसरिया बालमा तोसे लागे मन
केसरिया बालमा तोसे लागे मन