रातों की काली चादर ओढ़ कर के सोए हैं ये तारे सारे
ख़ामोशी की बूँदों से भीगे-भीगे हैं किनारे सारे
वो बारिशें मेरी ओर ला देना
बरखा की घटा घनघोर ला देना
मैंने खो के ये जहाँ को अब पाया है ख़ुद को
मैं ना जानूँ, मैं ना जानूँ
मैंने ख़ुशियाँ ये गवाँ के भी हँसाया है ख़ुद को
मैं ना जानूँ, मैं ना जानूँ
जब भी बरसे आसमाँ, हाँ, सँवारे ये मुझे
जलता ऐसे भीगे-भीगे ये शमा
मेरी प्याली में नशा, हाँ, निहारे ये मुझे
बदले ऐसे धीरे-धीरे सब यहाँ
वो चाँदनी मेरी ओर ला देना
चाँदी सी चमकती भोर ला देना
वो बारिशें मेरी ओर ला देना
बरखा की घटा घनघोर ला देना
वो बारिशें मेरी ओर ला देना
बरखा की घटा घनघोर ला देना
वो बारिशें मेरी ओर ला देना
बरखा की घटा घनघोर ला देना