LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Hope I-Popstar: Vol. 1

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
शर्मिंदा साया मेरा
थरथराता ही रहा
एक रूठा पहलू मेरा
मुस्कुराता ही रहा
क्या नादानी, क्या समझ
क्या हैरानी, क्या तड़प
अब कोई आए मुझको बताए
क्या सही, क्या ग़लत
अब कोई आए मुझको ले जाए
क्या ज़मीन, क्या फ़लक

घबराता मन रातों में
बस जागता ही रहा
डर जाता हालातों से
बस भागता ही रहा
क्या दिल मेरा, क्या धड़क
क्या अँधेरा, क्या चमक
अब कोई आए मुझको बताए
क्या सही, क्या ग़लत
अब कोई आए मुझको ले जाए
क्या ज़मीन, क्या फ़लक
पंछी हैं भेजे बुलाने
तुम आओ ना करके बहाना
तकिये पे थोड़ी जगह
छोड़ के सोता हूँ जाना
मैं भी तो हूँ ना जहाँ में
और है ना ये अपना फ़साना
किसके हवाले सफ़र है
और किसको है सब मिल जाना
हाँ हाँ हाँ
अब कोई आए गले से लगाए
और देख ले मुझे एक झलक
अब कोई आए मुझको अपनाए
या ठुकराए सिखाए तो सबक

WRITERS

Maan Panu

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other