ज़िंदगी है ले आई मुझे किस मोड़ पे
अंजाने रास्तों पे आ गया मैं दौड़ के
कैसे जाऊँगा मैं अब वापिस, सब छोड़ के
है डर क्यों लग रहा, सुनसानी का है चौक ये
तू आई जैसे रोशनी खिड़की की नोक से
तूने कहा मेरी ख़ुशी ही तेरी खोज है
दिखाया रास्ता और ये के दिल पर ज़ोर है
अंधेरी रातों में दिया जलाया, बोल
ज़रा झांक देख वो तारे जो बिल्कुल साथ हैं
वो हैं हम जो हैं चमकते तेरे नाम पे
छोड़ दे तू ये गिले, देख क्या है सामने
वज़न जो है दिल पे मेरे, कंधों पे डाल दे
है कसम तुझसे के तू ही मेरी जान है
रहे तू अब बस यहीं हां मेरे साथ में
तेरे बिन मेरा दिल है धड़कदा ही नहीं
सहरा में होती बारिश नहीं है
पर इन अंधेरों में ये प्यार ही दिया जलाए
हां ये बातें सुनने में लगें सुहानी
होता न ऐसे है ज़िंदगी में
पर फिर भी खुद को रोकूं न मैं
है मेरी तुझसे एक गुज़ारिश
तू ही तो है मेरी रातों का उजाला, हां
ज़रा झांक देख वो तारे जो बिल्कुल साथ हैं
वो हैं हम जो हैं चमकते तेरे नाम पे
छोड़ दे तू ये गिले, देख क्या है सामने
वज़न जो है दिल पे मेरे, कंधों पे डाल दे
है कसम तुझसे के तू ही मेरी जान है
रहे तू अब बस यहीं हां मेरे साथ में