भरपाई ढूँढती है लगे तू मेरी
यादों में है जैसे आँखों में नींद
क्यूँ नहीं सोती चुराके मेरी रातों की नींद
बसाना सका तो आ उजाड़ने कभी
मेरे दिल की ज़मीन से तेरे ख्वाबों की नींव
नाराज़ ही था पर फिर भी राज़ी था मैं
आके हक़ तेरा मुझसे माँग ले
तू वापस ही ना आ जो न ठहर सके तो
मैं अपने जहाँ में तुझे मार दूँ
जो थोड़ी सी ये जान बची मुझमें इसे
चाहूँ मैं तुझपे ही वार दूँ
मैंने तुझे मिटाया सारी यादों से
मैंने तुझे मिटाया सारी यादों से
मेरी घड़ी के घूमे सभी काँटों से
पर तू ही मेरी बुनियादों में मिली
सभी मेरी फ़रियादों में अब
तेरे होने ना होने में ना फ़र्क़ जब
हुईं खुशियाँ सारी मेरी ग़र्क़ तब
दिखी टिमटिमाती अँधियारों में
जैसे उम्मीदें भेजे तू इशारों में
मुझे दिखे भरोसा फिर वादों में अब