हाथ तेरा जाना मेरे हाथ में
काटूँ रात सारी तेरे साथ में
माँगूँ दुआ रब से मैं कब से
तेरा मेरा साथ जैसे चाँद और रात
बोल सारे मेरे पर करूँ तेरी बात
गलियों दे नाल हाँ जी हुई मुलाकात
गोरे बदन पे पहने काला वो लिबास
शब्दों से मेरे तुझको तराशूँ
पहली नज़र में बनी मेरी आरज़ू
कभी ना मिटे बनी ऐसी प्यास तू
जहाँ जहाँ जाऊँ तुझको तलाशूँ
तेरा होने लगा जबसे देखा तेरी आँखों में
खोने लगा मैं तो जैसे बैठा हूँ मैं मैख़ानों में
तुझको मैं छुपा लूँ जैसे चाँद छुपा मेघों में
दूर नहीं जाना मुझको रहना तेरी बाँहों में
कलम को भी मेरे अब तो आने लगी हया
करता हूँ मैं जब जब तेरे बारे में यूँ बयाँ
साँसें जाती थम, रुके से कदम, भूला सारे ग़म
ज़ुल्फ़ों का सुलझाना, पलकों का झुकाना
समाँ था मस्ताना, मैं तो हुआ जी दीवाना
अब रही ना ख़बर, बस तेरी ही फ़िकर
तेरा होने लगा जबसे देखा तेरी आँखों में
खोने लगा मैं तो जैसे बैठा हूँ मैं मैख़ानों में
तुझको मैं छुपा लूँ जैसे चाँद छुपा मेघों में
दूर नहीं जाना मुझको रहना तेरी बाँहों में