LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Ziddi Hai Dil

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ज़िद्दी है दिल सुनता नहीं
के मुश्किल है क्या
ज़िद्दी है दिल सुनता नहीं
के मुश्किल है क्या
बहलाऊँ मैं लाख समझाऊँ मैं
मगर दिल हठीला कहे
तुम ही इसकी हो तमन्ना
तुम ही इसकी आरज़ू
दिल है मेरा एक जज़ीरा
तुम समंदर जांसू
दिल का मैं क्या करूँ
मैं जियूँ या मरूँ
क्या करूँ, क्या करूँ
तुम कहो क्या करूँ

कहता है ये दिल
ज़िंदगी रात है और तुम रोशनी
रहता है ये दिल
ख्वाबों की दुनिया में जो है तुमसे बनी
सहता है ये दिल
तुम बिन एक ऐसी रुत है जो तन्हाई की
बहता है ये दिल
दर्द की उस नदी में जो है बेह रही
सारी मजबूरियाँ पा गई है दरमियाँ
मगर दिल हठीला कहे
तुम ही इसकी हो तमन्ना
तुम ही इसकी आरज़ू
दिल है मेरा एक जज़ीरा
तुम समंदर जांसू
दिल का मैं क्या करूँ
मैं जियूँ या मरूँ
क्या करूँ, क्या करूँ
तुम कहो क्या करूँ

सोया है ये दिल
बस तुम्हारे हसीन सपनों की बाहों में
खोया है ये दिल
बीते लम्हों को जाती हुई राहों में
गोया है ये दिल
आज भी उन मोहब्बत भरी बातों में
रोया है ये दिल
याद करके तुम्हें चांदनी रातों में
गहरी मायूसियाँ छा रही हैं यहां
मगर दिल हठीला कहे
तुम ही इसकी हो तमन्ना
तुम ही इसकी आरज़ू
दिल है मेरा एक जज़ीरा
तुम समंदर जांसू
दिल का मैं क्या करूँ
मैं जियूँ या मरूँ
क्या करूँ, क्या करूँ
तुम कहो क्या करूँ
क्या करूँ, क्या करूँ
मैं क्या करूँ

WRITERS

Javed Akhtar, Mannan Nitin Shaah

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other