LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Jamai Raja Ram Mila

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हथेली पे रखा तुझे फूल जैसा
कभी आँच दुनिया की लगने न दी
तुझे हँसते देखा तो रोए खुशी से
कभी आँख तेरी छलकने न दी
मेरी लाड़ली को
मेरी लाड़ली को जनकनंदिनी को
अयोध्या का पावन धाम मिला
मिथिला का कण-कण खिला
मिथिला का कण-कण खिला
जमाई राजा राम मिला
मिथिला का कण-कण खिला
मिथिला का कण-कण खिला
जमाई राजा राम मिला
जमाई राजा राम मिला

अंगनाई में झिलमिल-झिलमिल तारे भर देना
जिस घर जाना बेटी, वो घर मंदिर कर देना
अयोध्या के सारे नदी और पोखर
यही बोलें लाड़ो तेरा नाम लेकर
दुल्हन लक्ष्मी है
दुल्हन लक्ष्मी है बहू बन मिली है
विधाता से कोई वरदान मिला
मिथिला का कण-कण खिला
मिथिला का कण-कण खिला
जमाई राजा राम मिला
मिथिला का कण-कण खिला
मिथिला का कण-कण खिला
जमाई राजा राम मिला
जमाई राजा राम मिला

हो दिन गिन-गिन के आया शुभ दिन ये खुशियों वाला
हो जानकी आके पहना दो तुम राघव को माला
हथेली से जो ये हथेली जुड़ी है
सिया-राम के ये मिलन की घड़ी है
बिछे जा रहे हैं
बिछे जा रहे हैं कहीं फूल पग में
शगुन गा रही है कहीं कोकिला
मिथिला का कण-कण खिला
मिथिला का कण-कण खिला
जमाई राजा राम मिला
मिथिला का कण-कण खिला
मिथिला का कण-कण खिला
जमाई राजा राम मिला
जमाई राजा राम मिला

WRITERS

MANOJ MUNTASHIR SHUKLA

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other