LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Long Way From Home

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
किसी के पीछे नहीं चलना था
तो अपने ही रास्ते बना लिए
सस्ती ये दुनिया में आँखों ने ख्वाब मेरी
थोड़े महंगे सजा लिए
आँखों पे चश्मे चढ़ा लिए
कि सबको दिखे ये चेहरा हँसता हुआ
रुकी नहीं सांसें तो चल पड़ा फिर
और कंधों पे बस्ते उठा लिए
दुनिया घुमा रही है मैं भी कमाल हूँ
देखो ना घूमते जा रहा हूँ
कि टूटे ना हिम्मत इसलिए तस्वीर को
माँ की मैं चूमते जा रहा हूँ
मिली ना मंज़िल तो चल पड़ा मंदिर को
सोचा भगवान मिलेंगे
जो पहले से अंदर है मुझमें बसा हुआ
मैं उसको ही ढूँढते जा रहा हूँ
है घर का वो छोटा जो कंधों पे ज़िम्मेदारी
बड़ी लेके चला है
जब बैठा वो छाँव में उतारे जूते
तब जाना वो कितना चला है
वो तो बस जानता ये कि
करो भला तो बस होता भला
इतिहास गवाह है जो बाँट के खाता
उसे ऊपर वाले से कम ही मिला है
घरवाले याद भी आते हैं
घर लौटूँ ये बाप नहीं चाहते हैं
जब पेट हो भूखा तो बिस्तर पे नींद तो आती
पर ख्वाब नहीं आते हैं
चेहरे पे धूल लगी जिनके
आईने घर के वो साफ़ दिखाते हैं
पेट वो भरते हैं भूख से ज़्यादा
जो अक्सर ही माँग के खाते हैं
टूटा है दिल टूटा हूँ मैं
पर फिर भी सब रोज़ संभाला है
कुछ ना कुछ कमी पड़ा है
जब से ज़िंदगी में होश संभाला है
लिखी है ऊपर वाले ने
ज़िंदगी है या मौत की सज़ा
मौत ही होगी शायद
क्योंकि कलम को अपनी वो तोड़ने वाला है

लागत नहीं परदेसी मनमोरा
हर मोड़ चला घरौंदा ना मिला
कागा तू जा रे देस पराये
मोरे सपनो का संदेसा ले जा
कागा तू जा रे देस पराये
मोरे सपनो का संदेसा ले जा

एक आवै नीम की डाली मेरे सुपने में
एक घेर पड़्या कति खाली मेरे सुपने में
एक अरहड़ भरी ट्रॉली मेरे सुपने में
सरसों के फूल की बाली मेरे सुपने में
एक चूल्हे आगे पोथी मावा स्वाद हाथ की रोटी का
एक कोहलू वाला खेत मेरा मिलगे दस खो गया एक मेरा
एक सूरज छुपता खेत जागे सरवाले में
एक डिबिया की लौ चढ़ती दीखे आले में
वे धरी पाम की कड़ी काठ के ताले में
फिर फँस गया बचपन चकाचौंध के जाले में
बेशक कब्ज़े में जंग लगी एक खुला आज भी क्वाड़ पड़ा
एक चरखा खा लिया दीमक ने पर देखाई मेरी बात खड्या
एक रोवै बाजा हीर-हीर चिल्लावै है
और टाइम की सुई तीर से तोड़े जावे है
मेरा मन दरिया में डूबा घड़वा सोहनी का
मेरा घर पारोसा देवदास किलावै है

रै काया खाली दीमक नै
बचा कुछ धो रै ना मेरे
ओ कागा सुनता चइयो रे
सुनता चइयो रे
रै काया खाली दीमक नै
बचा कुछ पले ना मेरे
तू कागा सुनता चइयो रे
ओ कागा सुनता चइयो रे

WRITERS

MC Square, Wicked Sunny, Radhika Bhide

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other