LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Jai Jai Sherawali

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
पर्वत पर रहने वाली करे भक्तोंकी रखवाली
अपने नैनो से मईया करुणा बरसाने वाली
तू पर्वत चलकर आयेगी नौ रूपों को माँ दिखाएगी
जय जय शेरावाली जय जय ज्योता वाली
मुझको तेरे आँचल में मिली चैन सुकून की माया
देता तुम्हारा आँचल मुझको ममता की है छाया
मुझको तेरे चरणों में मिली चैन सुकून की माया
देता तुम्हारा आँचल मुझको ममता की है छाया
तेरी शक्ति का ना सानी तुझसा न कोई दानी
दिव्य प्रकाश फैला है जग में तुमसे ही भवानी
तू पर्वत चलकर आयेगी नौ रूपों को माँ दिखाएगी
जय जय शेरावाली जय जय ज्योता वाली
तेरा नाम बड़ा है मैया तू है शक्तिशाली
दुष्टो का मर्दन करने को बनती चण्डी काली
अमबर पाताल या धरती उनका आखेट तू करती
भक्तो की विनती सुनके खाली झोली तू भरती
तू पर्वत चलकर आयेगी नौ रूपों को माँ दिखाएगी
जय जय शेरावाली जय जय ज्योता वाली
गुणगान तेरा करती है ऋषियों की अमृत वाणी
तक़दीर बदल जाती है दर्शन से ही कल्याणी
तेरी ज्योत के आगे दाती मेरा भी मन हरसाये
दिन रात तेरे लंगर से मन्नू अनात पल जाये
तू पर्वत चलकर आयेगी नौ रूपों को माँ दिखाएगी
जय जय शेरावाली जय जय ज्योता वाली

WRITERS

Ramkishan Ramkishan

PUBLISHERS

Lyrics © ViaNet Media Pvt. Ltd.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist