LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Meri Pyaari Ammi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
थोड़ी सी क्यूट है
थोड़ी सी करारी भी
थोड़ी सी कूल है
थोड़ी सी पुरानी भी
जैसे गर्मी में ठंडा सा शरबत
खट्टा मीठा सा
जैसे सर्दी में चाहत का कोई
कम्बल मोटा सा
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है

मुश्किल में होती हूँ
अम्मी मेरी रोती हैं
ख़ुशी में भी मेरी वो
दुपट्टा भिगोती हैं
एक एक आंसू में
दुआएं पिरोती हैं
कोई बताये क्या है
अम्मी ऐसी होती हैं

थोड़ी सी सयानी है
थोड़ी सी इमोशनल
अम्मी जो हंसदे तो
टल जाए हर मुश्किल
जैसे किस्मत की चाबी है वो
जो खोले हर ताला
मैंने अपने सपनो का हर बक्सा
उनको दे डाला
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है

अम्मी के हाथों में
जाने कैसी बरकत है
दाल खिचड़ी में भी
दावतों की लज्ज़त है
चेहरे पे फिकरों की
लकीरें हैं देखो फिर भी
अम्मी मेरी दुनिया में
सबसे खूबसूरत हैं

थोड़ी सी मौम है
थोड़ी सी वो सख्त भी
अम्मी की गोद में
थम जाता है वक़्त भी
जैसे उनके सीने में टिक टिक टिक
मेरी धड़कन है
मुझे उनके सीने से लग के
मिल जाती जन्नत है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
मेरी प्यारी अम्मी जो है
है है है है है है
है है है है है है है
है है है है है है है
अम्मी जो है
अम्मी अम्मी जो है
अम्मी अम्मी जो है
अम्मी अम्मी जो है

WRITERS

Kausar Munir

PUBLISHERS

Lyrics © MUSIC SERVICES, INC.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other