आग से जले ना जल से बुझे ना
हवा से उड़े ना तूफान से डरे ना
दिल और जान मे ज़मीन आसमान मे
नाम है जिसका सारे जहाँ मे
प्रेम है पूजा प्रेम है शक्ति
प्रेम है ज्योति नयी अनुभूती
प्रेम ही सुर है प्रेम ही भाषा
प्रेम है राधा प्रेम है कृष्णा
प्रेम मिलन की अंबूझ तृष्णा
प्रेम लगन है प्रेम तपस्या
प्रेम बिना है दुनिया मे क्या दुनिया मे क्या