ऐसा देखा नहीं खूबसूरत कोई
जिस्म जैसे अजंता की मूरत कोई
जिस्म जैसे निगाहों पे जादू कोई
जिस्म नगमा कोई, जिस्म खुशबू कोई
जिस्म जैसे मचलती हुई रागिनी
जिस्म जैसे महकती हुई चांदनी
हुस्ने जाना की तारीफ़ मुमकिन नहीं हुस्ने जाना की तारीफ़ मुमकिन नहीं
हुस्ने जाना की तारीफ़ मुमकिन नहीं
तू भी देखे अगर, तो कहे हमनशीं
आँखें देखी तो मैं देखता रह गया
जाम दो और दोनों ही दो आतशां
आँखें या मैकदे की ये दो बाब हैं
आँखें इनको कहूँ या कहूँ ख्वाब हैं
आँखें नीचे हुईं तो हया बन गयीं
आँखें ऊँची हुईं तो दुआ बन गयीं
आँखें उठाकर झुकीं तो अदा बन गयीं
आँखें झुकाकर उठीं तो अदा बन गयीं
आँखें जिनमें है क़ैद आसमां और ज़मीं
नरगिसी नरगिसी सुरमई सुरमई
हुस्ने जाना की तारीफ़ मुमकिन नहीं
तू भी देखे अगर, तो कहे हमनशीं