आओ हँसते हँसते और जाओ हँसते हँसते
मियाँ हुज़ूर, मैं भोपाली, मैं हूँ सूरमा भोपाली
मैं ना रहूँ भोपाल में तो शहर लगे है खाली
मैं हूँ सूरमा भोपाली, मियाँ हुज़ूर, मैं भोपाली
ये मेरा भोपाल है, जो प्यार पे मालामाल है
पीर गढ़ से ईस्ट नगर तक, जो है यहाँ खुशहाल है
मोदी मस्जिद, जामा मस्जिद, जो भी देखे बिरला मंदिर
चमक उठे है उसकी नजर, कमलापति रानी का महल है
बीच में दोनों तालों के जैसे मेरी नाक है प्यारे
मेरे दोनों गालों के, मेरी चाल है अनोखी सबसे
मेरी चाल है अनोखी सबसे, मेरी अदा है निराली
मैं हूँ सूरमा भोपाली, मियाँ हुज़ूर, मैं भोपाली
एक नया भोपाल भी है, भोपाल के अंदर भी अरे मियाँ
बंगले वाले, झुग्गी वाले, सब रहते हैं मिलके जहाँ
टांगे वाले, पान वाले, होटल वाले, सभी यार हैं मेरे
यहाँ के बुज़ुर्ग-बच्चे, सभी गले का हार हैं मेरे
मैं लकड़ी की ताल का मालिक, सब जानते हैं मेरा नाम
तबसे है याराना मेरा, सबसे करे हूँ सलाम
हर मौसम में, हर मौसम में मगन रहूँ मैं
मैं हूँ सूरमा भोपाली, मियाँ हुज़ूर, मैं भोपाली
मेरी साइकिल मेरी दुल्हन है, इसको सजा के रखता हूँ
इसे अकेला जब भी छोड़ूँ, ताला लगा के रखता हूँ
लोगो मेरी सूरत पे ना जाओ, दिल है मेरा आईने जैसा
मुझसे मेरी अम्मी ने कहा था, बेटा हाथ का मैल है पैसा
पैसे की परवाह ना करना, भले काम में रहना आगे
उसके करम पर रखना भरोसा, वो जब चाहे किस्मत जागे
ऊपरवाला, ऊपरवाला कदम-कदम पर करे तेरी रखवाली
मैं हूँ सूरमा भोपाली, मियाँ हुज़ूर, मैं भोपाली
मैं ना रहूँ भोपाल में तो शहर लगे है खाली
मैं हूँ सूरमा भोपाली, मियाँ हुज़ूर, मैं भोपाली
मैं हूँ सूरमा भोपाली, मियाँ हुज़ूर, मैं भोपाली