मैं रहूं ना रहूं प्यार जिंदा रहे।।
ये मोहब्बत का संसार जिंदा रहे।।
मौत भी, सामने हो तो डरते नहीं।।
हम जमाने के ,मारे से मरते नहीं।।
खुशबू ए अबशरारों में बहते हैं हम।।
नूर बनके सितारों में रहते हैं हम।।
इश्क की, शम्मा क्यों आंधियों से डरे।।
मौला मेरा,इसकी हर पल हिफाजत करे।।
जिसके दिल में मोहब्बत का जज्बा ना हो।।
उसको इंसा नहीं, सिर्फ पत्थर को कहो।।