मेरे कैलाशों के शंभू कैलाशों के शंभू
गले जिनके सर्प की माला है
लगा भस्म ध्यान में लीन हैं वो
मेरे कैलाशों के शंभू कैलाशों के शंभू
नैनों के एक इशारे पे दुनिया बन जाए, बिगड़े भी
मिलें जनम जनम के बिछड़े भी
नैनों के एक इशारे पे दुनिया बन जाए, बिगड़े भी
मिलें जनम जनम के बिछड़े भी
है शिव आशीष अपार है शिव आशीष अपार मेरे कैलाशों के शंभू
करूं दरस हजारों बार मेरे कैलाशों के शंभू
जिनका आभूषण राख वही शिव सांस में मेरी बसते हैं
कितना भी भटके मन ये अंत में शिव तक सारे रस्ते हैं
जिनका आभूषण राख वही शिव सांस में मेरी बसते हैं
कितना भी भटके मन ये अंत में शिव तक सारे रस्ते हैं
हैं शिव शंकर संसार हैं शिव शंकर संसार मेरे कैलाशों के शंभू
करूं दरस हजारों बार मेरे कैलाशों के शंभू
कैलाशों के शंभू कैलाशों के शंभू