LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Om Jai Shiv Omkara

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ॐ जय शिव ओंकारा
स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥
एकानन चतुरानन
पंचानन राजे ।
स्वामी पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन
हंसासन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

दो भुज चार चतुर्भुज
दसभुज अति सोहे ।
स्वामी दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते
त्रिगुण रूप निरखते
त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

अक्षमाला वनमाला
मुण्डमाला धारी ।
स्वामी मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै
चंदन मृगमद सोहै
भाले शशिधारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर
बाघम्बर अंगे ।
स्वामी बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक
सनकादिक गरुणादिक
भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

कर के मध्य कमंडल
चक्र त्रिशूलधारी ।
स्वामी चक्र त्रिशूलधारी ।
जग करता जग हरता
जग करता जग हरता
जगपालन करता ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
जानत अविवेका ।
स्वामी जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर के माढ़े
प्रणवाक्षर के माढ़े
ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति
जो कोइ जन गावे ।
स्वामी जो कोइ जन गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी
कहत शिवानंद स्वामी
मन बांछित फल पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

ॐ जय शिव ओंकारा
स्वामी हर शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other