LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Garaj Baras

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
आ आ आ आ
ओ हो ओ हो ओ हो ओ हो

गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
चिड़ियों को दाने बच्चों को गुड़्धानी दे मौला
ओ हो ओ हो ओ हो ओ हो

दो और दो का जोड़ हमेशा चार कहाँ होता है
दो और दो का जोड़ हमेशा चार कहाँ होता है
सोच समझ वालों को थोड़ी नादानी दे मौला
फिर रोशन कर ज़हर का प्याला चमका नयी सलीबें
झूठों की दुनिया में सच को ताबानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला

तेरे होते कोयी किसी की जान का दुश्मन क्यों हो

तेरे होते कोयी किसी की जान का दुश्मन क्यों हो
जीने वालों को मरने की आसानी दे मौला
फिर मूरत से बाहर आकर चारों ओर बिखर जा
फिर मन्दिर को कोई मीरा दीवानी दे मौला आ आ

गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
चिड़ियों को दाने बच्चों को गुड़्धानी दे मौला
ओ हो ओ हो ओ हो ओ हो
ओ हो ओ हो ओ हो ओ हो

WRITERS

Nida Fazli

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other