LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aun O Mohammad Shahadat

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
सुनो शादाब ने ये करबला का वाक़्या लिक्खा
सुनो शादाब ने ये करबला का वाक़्या लिक्खा
सुनो शादाब ने ये करबला का वाक़्या लिक्खा
सुनो शादाब ने ये करबला का वाक़्या लिक्खा
बयां है मोमिनों ओनो मोहम्मद की शहादत का

यज़ीदी फोज थी बाइस हज़ार और ये बहत्तर थे
सरो सामान इन पे बहुत सारे और ना लश्कर थे
भयानक जंग है लो कर्बला में मोमिनो जारी
कोई भी डर नहीं उनको ना कोई खौफ है तारी
कहा ज़ैनब ने ये शब्बीर से के सुनलो ऐ भाई
गुज़ारिश कर रही है भाई ऐ भाई ये मां जाई
हैं जिस हालत में हम ऐ भाई सब कुछ मानती हूं में
गुज़र जिस राह से अब हो रहा है जानती हूं में
कई दिन हो गए हमको ना खाना है ना पानी है
मगर ऐ भाई रब्बुल आलमीं की मेहरबानी है
मेरे भय्या मगर कुछ आपसे तो मांगती हूं में
मुझे ख़ाली नहीं टालोगे ये भी जानती हूं में
सख़ावत है हमारे घर से ही ऐ भाई जां जारी
जो साइल ख़ाली झोली लाया है उसकी भरी झोली
सुना जो बहन से शब्बीर ने तो‌ अपने लब खोले
सुना जो बहन से शब्बीर ने तो‌ अपने लब खोले
सुना जो बहन से शब्बीर ने तो‌ अपने लब खोले
कहा क्या मांगती हो मांग लो इस तरह लब खोले
कहा क्या मांगती हो मांग लो इस तरह लब खोले
कहा क्या मांगती हो मांग लो इस तरह लब खोले
ये माना भूखे प्यासे हैं कई दिन के मगर सुनलो
मेरी हमशीरा तुमको चाहिए क्या अपने लब खोलो
जो मांगोगी मिलेगा तुमको‌ हैदर का मैं बेटा हूं
सखावत जिनके घर से जारी है मैं उनका बेटा हूं
मैं जिनका बेटा हूं ऐ बहन तुम भी उनकी बेटी हो
कहो बे खौफ होके मुझसे जो भी चाहिए तुमको
मुझे ख़ाली न समझो बहन मेरे पास सब कुछ है
हमारे साथ हैं अल्लाह मोहम्मद हम पे सब कुछ है
सुना जैनब ने ये शब्बीर से तो इस तरह बोलीं
मेरी झोली है खाली भाई तुम भर दो मेरी झोली
कहा शब्बीर ने जो मांगना हो बहन तुम मांगों
और मांगों बे झिजक ऐ बहन दिल में तुम ना शर्माओ
सुनो ऐ मोमिनो हमशीर ने भाई से क्या मांगा
गुज़ारिश है मेरी ऐ सामाई तुम गौर फरमाना
कहा ज़ैनब ने बच्चो को मेरे रन की‌ रज़ा दे दो
कहा ज़ैनब ने बच्चो को मेरे रन की‌ रज़ा दे दो
कहा ज़ैनब ने बच्चो को मेरे रन की‌ रज़ा दे दो
फ़िदा हो जाएं ये दीने मोहम्मद पर दुआ दे दो
फ़िदा हो जाएं ये दीने मोहम्मद पर दुआ दे दो
फ़िदा हो जाएं ये दीने मोहम्मद पर दुआ दे दो
सुना शब्बीर ने ज़ैनब से तो आंसू निकल आए
ना होगा बहन मेरे भांजे ये दोनो मर जाएं
ये नन्हे फूल हैं जिस बाग के वो ना उजड़ जाए
में चाहता हूं तरक़्क़ी बहन मेरी और वो पाए
बहन मेरी तुझे गुलशन को अपने और बढ़ाना है
मेरी हमशीर गुलशन को तुझे अपने चलाना है
बहन मेरी में बच्चों को इजाज़त दे नहीं सकता
मैं तुझसे तेरे बच्चों को जुदा भी कर नहीं सकता
तो जैनब ने इशारा करके बच्चो को है बुलवाया
तो बच्चे आए फौरन और मामू से ये बतलाया
ऐ मामू जान हमको दो इजाज़त रन में जाने की
ना रखना हमसे तुम उम्मीद मामू लौट आने की
ये तलवारें हमारी देखो मामू हमने चांडी हैं
ये तलवारे हैं असली देखलो मामू ना नक़ली हैं
पहुंच के रन में हम ऐ मामू सबको मार डालेंगे
पहुंच के रन में हम ऐ मामू सबको मार डालेंगे
पहुंच के रन में हम ऐ मामू सबको मार डालेंगे
यज़ीदी फोज को ऐ मामू दुनिया से मिटा देंगे
यज़ीदी फोज को ऐ मामू दुनिया से मिटा देंगे
यज़ीदी फोज को ऐ मामू दुनिया से मिटा देंगे
कोई भी फिक्र मामू दिल में अपने तुम नहीं कीजे
हमें तुम रन में जाने की इजाज़त अब ज़रा दीजे
अली के हम नवासे और ज़ैनब ‌ के दुलारे हैं
जो सब नबियों के हैं सरदार वो नाना हमारे हैं
हम अपने नाना के अब दीन को जाकर बचाएंगे
यज़ीदी फोज की हम गर्दने जाकर उड़ाएंगे
ग़रज़ बच्चों ने मामू जान को अब कर लिया राज़ी
तो उनके मामू ने जाने की उनको फिर रज़ा दे दी
तो अपने बच्चों को ज़ैनब ने फिर तो खूब समझाया
के रन में लड़ते हैं कैसे ये बच्चो को‌ है बतलाया
फिर उसने बच्चों के सूखे हुए बालों को सुलझाया
फिर उसने अपने बच्चो के लबो रुखसार को चुमा
लगाया सुरमा आंखों में सजाया बच्चो को ऐसा
नज़र ‌आने लगे ऐसे ‌के हो जैसे कोई दूल्हा
फिर अपने बच्चों को ज़ैनब ने अपने सीने लिपटाया
फिर अपने बच्चों को ज़ैनब ने अपने सीने लिपटाया
फिर अपने बच्चों को ज़ैनब ने अपने सीने लिपटाया
और अपने बच्चों से ज़ैनब ने फिर तो रोके फरमाया
और अपने बच्चों से ज़ैनब ने फिर तो रोके फरमाया
और अपने बच्चों से ज़ैनब ने फिर तो रोके फरमाया
मेरे बच्चों तुम्हें दीने मोहम्मद को बचाना है
मेरे बच्चों सुनो दुश्मन को दुनिया से मिटाना है
कहा अम्मी ज़रा भी फिक्र अपने दिल में ना लाओ
ख़ुदा हाफ़िज़ है ऐ अम्मी हमें जल्दी से जाने दो
ग़रज़ ये दोनो ‌भाई रन में आख़िर पहुंच जाते हैं
कोई रंजो अलम वो दिल में अपने तो ना लाते हैं
कहा ये शिमर ने शब्बीर से के ये तो बतलाओ
जवां कोई नहीं है क्या तुम्हारे पास समझाओ
कहा ये शिमर ने बच्चो से के तुम लड़ ना पाओगे
ज़रा ठहरो ऐ बच्चो गर्दने अपनी कटाओगे
ये सुनके बच्चे बोले शिमर से के भूल है तेरी
मुक़ाबिल आए जो टुकड़े करे तलवार ये मेरी
बड़े बे रहम थे उसके सिपाही बच्चो पे झपटे
लइनो ने किए बे रहमी से बच्चों के दो टुकड़े
कहा फिर शिमर ने शब्बीर से ले जाओ बच्चो को
कहा फिर शिमर ने शब्बीर से ले जाओ बच्चो को
कहा फिर शिमर ने शब्बीर से ले जाओ बच्चो को
कोई बाक़ी रहा हो तो उसे भी जल्दी से भेजो
कोई बाक़ी रहा हो तो उसे भी जल्दी से भेजो
कोई बाक़ी रहा हो तो उसे भी जल्दी से भेजो
गए शब्बीर दोनो भांजो के लाशे ले आए
मगर रंजो अलम से मोमिनो बिल्कुल ना घबराए
जो लाशे देखे जैनब ‌ने तो बेहोशी हुई तारी
सभी की आंखों से ख़ेमों में आंसू हो गए जारी
ज़रा कुछ सोचिए उस वक्त का मंज़र वो क्या होगा
सुनेगा ध्यान से जो बिल यकीं इंसान वो रोगा
बहुत रंजो अलम का मोमिनो करबल में मंज़र था
हर एक छोटे बड़े के हल्क़ पे ऐ लोगो ख़ंजर था
मगर वो हंसते-हंसते दीं पे अपने सर कटाते हैं
रसूल ए पाक का वो दीन करबल में बचाते हैं
अब आया होश जैनब को तो यूं शब्बीर से बोलीं
मेरी खाली थी झोली तुमने तो मेरी भरी झोली
ज़माने वालों की आंखों को अश्कों से ज़रा भर दो
मेरे भय्या तुम अपने भांजो को अब दफ़न कर दो
लिखी शादाब ने ये दास्तां तुमने सुनी है जो
लिखी शादाब ने ये दास्तां तुमने सुनी है जो
लिखी शादाब ने ये दास्तां तुमने सुनी है जो
वो मंज़र करबला का कैसा होगा ये ज़रा सोचो
वो मंज़र करबला का कैसा होगा ये ज़रा सोचो
वो मंज़र करबला का कैसा होगा ये ज़रा सोचो
वो मंज़र करबला का कैसा होगा ये ज़रा सोचो

WRITERS

Mohammad Yameen

PUBLISHERS

Lyrics © ViaNet Media Pvt. Ltd.

Share icon and text

Share

See A Problem With Something?

Lyrics

Other