अदब के साथ में शाहरुख लतीफ़ी से बयाँ सुनलो
अदब के साथ में शाहरुख लतीफ़ी से बयाँ सुनलो
अदब के साथ में शाहरुख लतीफ़ी से बयाँ सुनलो
हुसैनी जो ब्राह्मण हैं उनकी की दास्ताँ सुनलो

हुसैन इब्ने अली की शान क्या देखो निराली है
नसब ऊँचा है उनका ज़ात भी उनकी जमाली है
इमामुल अम्बिया नाना सुनो सिबते पयम्बर के
ज़ियरत करने जिनकी अर्श से आते फ़रिश्ते थे
नबी ज़ादी हैं जिनकी वालिदा खातुने जन्नत हैं
अली शेरे खुदा वालिद अजिज़ो फ़ातेह खैबर हैं
हसन हैं उनके भाई हज़रते ज़ैनब बहन उनकी
खुदा ऐ पाक से शब्बीर को अज़मत मिली ऊँची
रसूले पाक ने शब्बीर के नखरे ऊठाए हैं
खिलोने खुल्द से लेकर जिन्हे जिब्राईल लाए हैं
मिली विरसे जन्नत जिसको देखो हक ताआला से
अगर वो रूठ जाते थे नबी उनको मनाते थे
के जिनके नाना ने करके ईशारा चाँद को तोड़ा
कभी ढूबा हुआ सूरज जिन्होंने मोमिनो मोड़ा
अजिज़ो मर्द जितने भी जहाँ से खुल्द जाएंगे
गुलामी हज़रते शब्बीर की जाकर बजाएंगे
अकिदतमन्दो ने शब्बीर का नारा लगाया है
अकिदतमन्दो ने शब्बीर का नारा लगाया है
अकिदतमन्दो ने शब्बीर का नारा लगाया है
उन्ही मे नाम लोगो गैर मुस्लिम का भी आया है
उन्ही मे नाम लोगो गैर मुस्लिम का भी आया है
उन्ही मे नाम लोगो गैर मुस्लिम का भी आया है
ब्राह्मण जो हुसैनी हैं वही वो गैर मुस्लिम हैं
इमामे पाक से दिल मे अकिदत खूब रखते हैं
सुनो उनकी कहानी कैसे वो कर्बल मे आए थे
यज़ीदी फ़ौज पे बिजली की मान्निद कैसे छाए थे
शहंशाह एक था ईरान का कुछ उसका किस्सा है
यही तारीख मे मेरे अज़िजो ऐसा लिख्खा है
बहुत ही खूबसूरत लड़किया दो रब ने दी उसको
शहरबानो महरबानो थे उनके नाम ये सुनलो
महरबानो की शादी बादशाह ने हिन्द मे करदी
महरबानो के शौहर चन्द्रगुप्त थे ज़ात ऊँची थी
शहरबानो के अक्सर ख्वाब मे एक शक्ल आती थी
बहुत ही खूबसूरत शक्ल थी उनको लुभाती थी
उमर फारूक का दोरे खिलाफ़त जबके आया था
उमर फ़ारूक ने ईरान पे भी ग़लबा पाया था
शहरबानो मदीना आ गई शब्बीर को देखा
शहरबानो ये बोली ख्वाब मे ये चैहरा आता था
उमर फ़ारूक ने शब्बीर का फिर अक्द फ़रमाया
उमर फ़ारूक ने शब्बीर का फिर अक्द फ़रमाया
उमर फ़ारूक ने शब्बीर का फिर अक्द फ़रमाया
शहरबानो का हज़रत ने सुनो दिल शाद फ़रमाया
शहरबानो का हज़रत ने सुनो दिल शाद फ़रमाया
शहरबानो का हज़रत ने सुनो दिल शाद फ़रमाया
हुआ फिर हिन्द से रिश्ता इमामे पाक का लोगो
ज़माना गुजरा काफ़ी फिर हुआ ऐसा ज़रा सुनलो
हुसैन इब्ने अली कर्बो बला मे जबके आए थे
नबी के लाडले पे ग़म के बादल घिर के छाए थे
लिखे खत हज़रते शब्बीर ने ये उनका किस्सा है
समद्रगुप्त का इसमें अजिज़ो खास हिस्सा है
समद्रगुप्त लोगो चन्द्रगुप्त का खास बेटा था
इमामे पाक से दिल मे अकिदत खूब रखता था
लिखा खत पहला हज़रत ने हबीब इब्ने मुज़ाहिर को
लिखा खत दुसरा हिन्दोस्ताँ के बादशाहा को
हबीब इब्ने मुज़ाहिर खत को पढ़कर आ गए मैदाँ
हुसैने पाक की वो ढाल बनकर हो गए कुर्बा रबाँ था
दुसरा खत बादशाहे हिन्द ने पाया
पढ़ा शब्बीर का खत अश्क अपनी आँख मे लाया
बहुत रोया नबी के लाडले का हाल सुन सुन कर
मिटा ढुंगा हुसैने पाक के दुश्मन को चुन चुन कर
ईरादा दिल मे करके फिर चिपहे सालार बुलवाया
ईरादा दिल मे करके फिर चिपहे सालार बुलवाया करो
ईरादा दिल मे करके फिर चिपहे सालार बुलवाया करो
करो तय्यार लश्कर बादशाह ने हुक्म फ़रमाया
करो तय्यार लश्कर बादशाह ने हुक्म फ़रमाया
करो तय्यार लश्कर बादशाह ने हुक्म फ़रमाया
हुसैने पाक समद्रगुप्त के रिश्ते मे खालू थे
इसी बाईस समद्रगुप्त उल्फ़त दिल मे रखते थे
किया तय्यार लश्कर बादशाह ने खत लिखा फ़ौरन
हुऐ खिदमत मे हाजिर फिर सिपेह सालार भी फ़ौरन
लिखा था क्या हुसैन इब्ने अली को खत मे सुन लिजिए
ये ग़ौहर है मुहब्बत के अजिज़ो इनको चुन लिजिए
लिखा प्रणाम पहले फ़ातिमा के लाल को उसने
करो अहसान मुझपे आप भारत मे चले आए
यहाँ की बादशाहत म तुम्हारे नाम करता हूँ
गुलामी आपकी सरकार मैं मंजूर करता हूँ
बड़ा अहसान होगा आप जो भारत चले आओ
जनाबे फ़ातिमा के लाल हो हमपे तरस खाओ
तुम्हार हुक्म जो होगा उसे हज़रत बजाऊंगा
तुम्हारे चरणों मे जीवन सदा अपना बिताऊंगा
लिखा खत उनसे ये शब्बीर को खादिम को बुलवाया
था जिसका नाम राहिब दत अजिज़ो सामने आया
इधर तय्यारया होती उधर पे जंग होती थी
इधर तय्यारया होती उधर पे जंग होती थी
इधर तय्यारया होती उधर पे जंग होती थी
नबी के लाल पे जुल्मो सितम की तैग चलती थी
नबी के लाल पे जुल्मो सितम की तैग चलती थी
नबी के लाल पे जुल्मो सितम की तैग चलती थी
हुसैन इब्ने अली का कोई भी रुतबा नही जाना
यज़ीदी फ़ौज ने दुश्मन नबी के लाल को माना
शहादत पाई थी हज़रत हबीब इब्ने मुज़ाहिर ने
सभी सैदानयो की आँख मे अश्को के धारे थे
कटे अकबर के बाजू हिल गई धरती ज़माने की
कोई हद ही ना छोड़ी ज़ालिमो ने जुल्म ढाने की
जनाबे हज़रात अली कासिम भी राण में हो गए क़ुर्बा
लुटे कासिम वहाँ पे हो गए गम मे सभी नालाँ
गए औनो मुहम्मद जंग मे जौहर को दिखलाया
अभी थी कमसिनी मैदान मे सर अपना कटवाया
रसूले पाक की थे शक्ल पे शब्बीर के बेटे
उन्हे कहते हैं अकबर जंग मे जौहर दिखाए थे
सरारा बिजली का बनकर के उनकी तैग चलती थी
उन्हे घेरा यज़ीदी फ़ौज ने ऐसी घड़ी आई
पढ़ा अकबर ने कलमा पि लिया जिमे शहादत को
इसी मैदान मे असग़र हुऐ कुर्बान अ लोगो
ज़मि थर्रा गई और आसमा आँसू बहाता था
ज़मि थर्रा गई और आसमा आँसू बहाता था
ज़मि थर्रा गई और आसमा आँसू बहाता था
नबी का लाडला तय्यार होके रन को जाता था
नबी का लाडला तय्यार होके रन को जाता था
नबी का लाडला तय्यार होके रन को जाता था
गए मैदान मे शब्बीर दिन था दस मुहर्रम का
अली के लाडले ने हाशमी जौहर दिखाया था
अनस बिन हज़रते शब्बीर से तन कर के ये बोला
कुबूल अब करलो बैअत तुम यज़ीदी यूं दहन खोला
नवासे ने रसूले पाक के इकरार कर डाला
अनस बिन तानकर सीना मकाबिल आपके आया
अली के शेर ने जब जाफ़री नेज़े को जुमबिश दी
ऊठाई हैदरी तलवार तो हैरानी उसको थी
बढ़ा जैसे करने वार वो अल्लाह के प्यारे पर
अली के शेर ने फ़ौरन उड़ा डाला लई का सर
मरा जेसे ही वो तो भाई उसका सामने आया
तकब्बुर से हुसैन इब्ने अली पे फिर किया हमला
लगाई ढाल हज़रत ने उड़ाया उसके भी सर को
मरा जैसे ही ज़ालिम तो बड़ी हैरत हुई सबको
जिधर शेरे अली जाता था दुश्मन भाग जाते थे
मलाकुल मौत से ज़ालिम वहाँ सर को छुपाते थे
अली की तैग चारो सिम्त से गर्दन उड़ाती थी
अली की तैग चारो सिम्त से गर्दन उड़ाती थी
अली की तैग चारो सिम्त से गर्दन उड़ाती थी
उलट देती थी वो सफ़े वो जिधर भी घूम जाती थी
उलट देती थी वो सफ़े वो जिधर भी घूम जाती थी
उलट देती थी वो सफ़े वो जिधर भी घूम जाती थी
रवाँ थी जंग मैदाँ मे सितम की तैग चलती थी
मचलती थी ज़मीने कर्बला और आहे भरती थी
जौहर का वक्त आया आप सजदे मे चले आए
यज़ीदी फ़ौज ने देखा सितम के तीर बरसाए
हुसैने पाक थे सजदे और गर्दन पे खंजर था
नही लिख सकता कोई उस घड़ी का माजरा क्या था
चलो अब हाल हिन्दुस्तान की सैना का सुनते हैं
हुसैनी जो ब्राह्मण है उन्ही का ज़िक्र करते हैं
समद्रगुप्त के भेजे हुऐ आते थे मैदाँ मे
हुई ताखीर उनको जब गए मैदाने कर्बल मे
लिखा है कुछ रिवायात मे लड़े है फ़ौजे दुश्मन
से यज़ीदी फ़ौज पे बिजली की मान्निद खूब बरसे थे
ब्राह्मण थे सभी वो नस्ल फैली है ज़माने मे
मनाते हैं ग़मे शब्बीर वो सब दस मुहर्रम मे
नबी के लाडले शब्बीर से उल्फ़त मिली उनको
ब्राह्मण हैं हुसैनी हैं ये ही कहते जहाँ से वो
हुसैने पाक का परचम सभी ने ही निकाला है
हुसैने पाक का परचम सभी ने ही निकाला है
हुसैने पाक का परचम सभी ने ही निकाला है
हुसैन इब्ने अली का मर्तबा शाहरुख निराला है
हुसैन इब्ने अली का मर्तबा शाहरुख निराला है
हुसैन इब्ने अली का मर्तबा शाहरुख निराला है
हुसैन इब्ने अली का मर्तबा शाहरुख निराला है