LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Shahadat Imam Hussain

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
काशिफ सुना रहा है ये करबल की दास्तां
काशिफ सुना रहा है ये करबल की दास्तां
काशिफ सुना रहा है ये करबल की दास्तां
हज़रत हुसैन की है शहादत का ये बयां
हज़रत हुसैन की है शहादत का ये बयां
हज़रत हुसैन की है शहादत का ये बयां
काशिफ सुना रहा है ये करबल की दास्तां
काशिफ सुना रहा है ये करबल की दास्तां
काशिफ सुना रहा है ये करबल की दास्तां
हज़रत हुसैन की है शहादत का ये बयां
हज़रत हुसैन की है शहादत का ये बयां
हज़रत हुसैन की है शहादत का ये बयां
काशिफ सुना रहा है ये करबल की दास्तां
हज़रत हुसैन की है शहादत का ये बयां
मंज़र है करबला का बहुत ही ये ग़म भरा
दिल से सुनोगे आप तो फिर रोना आएगा
करबल में तीन दिन के थे वो भूखे पियासे
लेकिन सितम के आगे वो सर को ना झुकाते
नाना के दीं पे कुनबे को अपने कटाया है
लेकिन कभी भी शिकवा नहीं लब पे आया है
हर हाल में हुसैन ने बस सब्र है किया
आले नबी पे मोमिनो पानी भी बंद था
जब हो गए शहीद थे शब्बीर के साथी
बस हज़रते हुसैन और सज्जाद थे बाक़ी
हज़रत हुसैन ने ये इरादा था कर लिया
मैदाने जंग लड़ने को अब रन में जाऊंगा
हज़रत हुसैन खे़मे में आए ये देखते
हज़रत हुसैन खे़मे में आए ये देखते
हज़रत हुसैन खे़मे में आए ये देखते
जाने को लड़ने हज़रते सज्जाद हैं खड़े
जाने को लड़ने हज़रते सज्जाद हैं खड़े
जाने को लड़ने हज़रते सज्जाद हैं खड़े
उनको बहुत बुखार था लेकिन ये जोश था
लड़ने को जा रहे थे मगर कुछ ना होश था
पैर उनके लड़खड़ाते बदन उनका कांपता
सज्जाद ने यूं बाबा से फिर अपने था कहा
में लड़ने जा रहा हूं दो तुम मुझको इजाज़त
हसरत है दिल में पाऊं में अब जाके शहादत
ऐ बाबा लड़ने आपसे पहले में जाऊंगा
नाना के दीं पे सर को में अपने कटाऊंगा
देके सहारा उनको बिठाया है आपने
सज्जाद से कहा है यूं हज़रत हुसैन ने
तू भी अगर शहीद मेरे बेटे हो गया
इन बीवियों का ध्यान बता कोन रखेगा
तुझको मदीने को भी इन्हें लेके जाना है
बेटे अभी बहुत ही तुझे ग़म उठाना है
अब बाद मेरे मर्दों में ऐ बेटे तू ही है
लड़ने की इजाज़त तुझे सज्जाद नहीं है
सब हो चुके शहीद हैं अब जा रहा हूं में
सब हो चुके शहीद हैं अब जा रहा हूं में
सब हो चुके शहीद हैं अब जा रहा हूं में
दिल में ख़याल अपने ये अब ला रहा हूं में
दिल में ख़याल अपने ये अब ला रहा हूं में
दिल में ख़याल अपने ये अब ला रहा हूं में
बेटे सभी का ध्यान अब तुझको ही रखना है
मुश्किल जो आए कोई उसे हंस के सहना है
हज़रत हुसैन बानो से फिर आके कहते हैं
क़ुर्बान बेटों को है किया रब की राह में
फिर भी न मुझसे आपने शिकवा कभी किया
बस सब्र साथ साथ में तुमने मेरे किया
ऐ बीवी नाज़ मुझको है तुम पे सुनो ज़रा
नाना के दीं पे आपने सब कुछ लुटा दिया
फिर पास में हुसैन तो ज़ैनब के आ गए
मुझको रज़ा दो रन की बहन कहने यूं लगे
अब जा रहा हूं लड़ने कोई करना ना मलाल
जै़नब सभी का रखना है तुमको बहुत ख़याल
तुमने भी मेरा साथ हर एक गाम पर दिया
बच्चों को अपने दीने नबी पर फिदा किया
आज इम्तेहान मेरा भी हो जाएगा ख़तम
आज इम्तेहान मेरा भी हो जाएगा ख़तम
आज इम्तेहान मेरा भी हो जाएगा ख़तम
ज़ालिम ये तुम पे कल को करेंगे बहुत सितम
ज़ालिम ये तुम पे कल को करेंगे बहुत सितम
ज़ालिम ये तुम पे कल को करेंगे बहुत सितम
ज़ैनब तुम्हारे पैरों में ज़ंजीरें डालेंगे
जाने के बाद मेरे ये तुमको सताएंगे
लेकिन ना सर को अपने कभी भी झुकाना है
नाना के दीं को केसे भी हमको बचाना है
तुम हौसला कभी ना बहन अपना तोड़ना
दीं की तरफ से नाना के तुम मुंह ना मोड़ना
तुम पे पहाड़ तोड़ेंगे दुश्मन ये ज़ुल्म के
हिम्मत से काम लेना है जै़नब सुनो तुम्हें
सबको दिलासा देना कोई ग़म नहीं करो
रंजो अलम की कोई भी आहें नहीं भरो
नाना के दीं पे आंच नहीं आने देंगे हम
जितने भी चाहें हम पे ये ज़ालिम करें सितम
हमशीर तुमने साथ दिया है बहुत मेरा
और साथ साथ मेरे बहुत ग़म भी है सहा
हो जाऊंगा में आज जुदा तुमसे ऐ बहन
हो जाऊंगा में आज जुदा तुमसे ऐ बहन
हो जाऊंगा में आज जुदा तुमसे ऐ बहन
जाने का मेरे करना ना तुम रंज और मुहन
जाने का मेरे करना ना तुम रंज और मुहन
जाने का मेरे करना ना तुम रंज और मुहन
अब आख़री दफा मुझे तुम बहना देखलो
अब लौटकर ना आऊंगा वापस में सोचलो
खुश रहना ऐ बहन मेरी सबको संभालना
तू ख़ुद को मेरे वास्ते ग़म में ना डालना
जै़नब ने कहा भाई तुम आहें ना अब भरो
ग़म कोई भी हमारा नहीं भाई तुम करो
अल्लाह मददगार है अब लड़ने जाओ तुम
जाके यजी़दी फोज को भाई मिटाओ तुम
बांधा अमामा नाना का सर पे हुसैन ने
चादर लपेटी फातिमा की अपनी कमर से
ली हाथ में हुसैन ने हैदर की ज़ुल्फिकार
हज़रत हुसैन हो गए फिर घोड़े पे सवार
बोले हुसैन घोड़े से चल वो ना चलता है
फिर उतरे आप घोड़े से मंज़र ये देखा है
हज़रत सकीना घोड़े के पैरों से लिपटी हैं
हज़रत सकीना घोड़े के पैरों से लिपटी हैं
हज़रत सकीना घोड़े के पैरों से लिपटी हैं
बाबा को अपने देखके वो ख़ूब रोती हैं
बाबा को अपने देखके वो ख़ूब रोती हैं
बाबा को अपने देखके वो ख़ूब रोती हैं
इस तरह फिर हुसैन ने समझाया बेटी को
ऐ बेटी अब तुम्हारा निगेहबान रब है वो
शब्बीर की तू बेटी है ऐ बेटी सब्र कर
वापस जा पास मां के तू कोई भी ग़म ना कर
रन में हुसैन इब्ने अली फिर हैं आ गए
और आके कुफियों से वो बस कहने यूं लगे
शरयत को मेरे नाना की तुम मान लीजिए
नाना के दीं को अब भी मेरे जान लीजिए
गर मान गए मुआफ़ गुनाह हम कराएंगे
नाना से कह के तुमको हम जन्नत दिलाएंगे
ये सुनके इमरे साद ने फिर आपसे कहा
तुम बात मेरी गौर से सुन लीजिए ज़रा
बेयत यज़ीद की करो तुम अब भी मान लो
मौक़ा है अब भी पास तुम्हारे ये जान लो
सुनके हुसैन को ये बहुत गुस्सा आ गया
सुनके हुसैन को ये बहुत गुस्सा आ गया
सुनके हुसैन को ये बहुत गुस्सा आ गया
और ज़ालिमों से आपने फिर इस तरह कहा
और ज़ालिमों से आपने फिर इस तरह कहा
और ज़ालिमों से आपने फिर इस तरह कहा
बेयत जो मुझको माननी होती यज़ीद की
इतने ना ज़ुल्म सहता तुम्हारे सुनो कभी
इतने में तीर आपके एक सर से गुज़रा है
एक कूफी लड़ने के लिए मैदां में आया है
शमशीर आबदार फिर खींची हुसैन ने
तलवार एक उसके जो मारी हुसैन ने
एक पल में उसको आपने फिन नार कर दिया
फिर हमला सारी फोज ने है आप पर किया
बिजली की तरह आपकी फिर तैग़ चलती थी
ये देख करके फौज सभी डरने लगी थी
आता था सामने जो उसे काट देते थे
मैदाने कारज़ार में लाशों के ढेर थे
चलती थी इतनी तेज़ वहां तैग़ आपकी
जिसको ज़रा सा छूती थी एक पल में काटती
जलती ज़मीन और गगन तपता उस घड़ी
जलती ज़मीन और गगन तपता उस घड़ी
जलती ज़मीन और गगन तपता उस घड़ी
और सर पे आपके तो बहुत तेज़ धूप थी
और सर पे आपके तो बहुत तेज़ धूप थी
और सर पे आपके तो बहुत तेज़ धूप थी
मंज़र था क्या वो उसको करूं केसे में बयां
दिल रोता है ये और लरज़ती मेरी ज़ुबां
फौजों को भेजता था उमर साद जो अपनी
हज़रत हुसैन काटते एक पल में थे वहीं
फिर लड़ते लड़ते आप बहुत ज़ख़्मी हो गए
एक तीर लगा आपके घोड़े से गिर पड़े
फिर आपको तलवारों से बस ज़ख़्मी कर दिया
तीरों से आपका तो बदन छलनी कर दिया
तलवार तीर आप पे बरसाए हैं गए
हज़रत हुसैन फिर तो शहादत लो पा गए
क्या हौसला था देखो तुम ज़ेहरा के लाल का
नाना का दीन अपने उन्होंने बचा लिया
क़ुर्बान बेटों को भी किया दीं के नाम पर
हंस के लुटाया आपने दीने नबी पे घर
काशिफ हुसैन इब्ने अली सब्र वाले हैं
काशिफ हुसैन इब्ने अली सब्र वाले हैं
काशिफ हुसैन इब्ने अली सब्र वाले हैं
ग़म आए कितने वो कभी हिम्मत ना हारे हैं
ग़म आए कितने वो कभी हिम्मत ना हारे हैं
ग़म आए कितने वो कभी हिम्मत ना हारे हैं
ग़म आए कितने वो कभी हिम्मत ना हारे हैं

WRITERS

Mohammad Yameen

PUBLISHERS

Lyrics © ViaNet Media Pvt. Ltd.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other