मैं उठा जो सोके तो आई तभी सोच
मैं चूका कई मौके, वो बने मेरे शौक
कुछ किस्से घने थे जो जड़ से गड़े थे
लगे मुझे जैसे अब भी हम उनमें फँसे हैं
कुछ ऐसे भी बातें थीं जिनसे हम हँसते थे
क्या ही वो दिन थे जो बचपन के गिनके
बिन मतलब के सभी से मिलते थे
रिश्ते तो तब के ही खिलते थे
अभी तो दिखते बस आपसी शिकवे हैं
मासूम सा मन मेरा करे गुज़ारिश
जा ले आ वो वक्त जो ना सख्त था
कैसे बतलाऊँ ये नहीं कोई साज़िश
जो बस में ना, ले आ वो सकता
हर दौर पे मिलेंगे नए से लोग
बाकी तो माज़ी सफर के हैं राही