LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Ek Muthhi Raakh

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ओ-हो-हो हो, हो-ओ, हो

एक मुट्ठी रख बेचारी, छुप-छुप बहती जाए
अश्क इसके आए नज़र ना, छुप-छुप रोती जाए
किसकी-किसकी लगेंगी ठोकरें, किसके लगेंगे पाँव?
जाना कहाँ है, जाने ना, धूप मिलेगी या छाँव
अहम कैसा, वहम कैसा, जीवन क्यों इठलाए
ख़ाक में मिलना जिसे, जीवन वो इतराए

ताने मारे, तंज़ कसे, हँसी उड़ाए क्यों?
दुख से जो घबराया है, उसे सताए क्यों?
खुशियाँ खुद बंजारन हैं, नहीं ठिकाना एक
फिर भी एक-दूजे पे सारे, खंजर रहे हैं फेंक
खंजर रहे हैं फेंक
करम जैसा, फल वैसा, सदियों की ये रीत
तोड़े से भी टूटेगी ना, इनमें ऐसी प्रीत
किसकी-किसकी लगेंगी ठोकरें, किसके लगेंगे पाँव?
जाना कहाँ है, जाने ना, धूप मिलेगी या छाँव
ओ-हो-हो (धूप मिलेगी या छाँव)
ओ-हो-हो (धूप मिलेगी या छाँव)
हो, हो-ओ-ओ (धूप मिलेगी या छाँव)
हो (धूप मिलेगी या छाँव)

WRITERS

Kuku Prabhas

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other