LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Radhe Govinda

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा
भजमान राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा
भ भ भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे

गोलोक से शुरू कहानी जो थी पहुंची द्वापर में
आज भी कहानी तीनो लोको में ये व्यापक है
ब्रह्मा का संदेश लिए श्रीधामा बोले नारद को
मिलूँगा मेरे प्रभु से उनके धाम जाकर मैं
परम बड़े वो भक्त प्रभु के सारों में महशूर थे
कशमकश में प्रभु खड़े पर उस क्षण में ज़रूर थे
श्याम जो रहते एक पल भी ना प्रेम भाव से कभी अलग
भक्ति में डूबे श्रीधामा प्रेम नाम से डोर थे
नाम प्रभु का जप्ते थे वो रात समय से प्रातः काल
नाम कभी ना लेना भूले वो तो अपने तराता का
गोलूक में पौनचे तो वो खुद से पूछे एक सवाल
प्रभु से पहले गूँज रहा था नाम भला क्यूँ राधा का
गोलोक के वासी बोले राधा ही तो प्यार है
श्याम के शब्दों का तो राधा ही आधार है
राधे राधे बोल सभी के भाग्य जाते पुर चमक
कान्हा है 'गर काव्य-कला तो राधा उनका सार है
बातें सुन हैरान थे वो और सोचे कैसे बात रखूं
प्रभु से पहले क्यूँ ही भला उस राधा का मैं नाम जपुन
जिनसे चलती सारी धारा मैं उन्ही प्रभु का सेवक हूँ
बिन कृष्णा के मैं ना भला किसी और से काम रखूं
नाम बना था राधा का उसके दिल में आतिश (आतिश)
ज़िद बनी थी शिरदामा की स्वयं बड़ी ही आफ़त (आफ़त)
गोलोक में बोल उठे थे बात बड़ी ही वैसे
ना प्रेम बड़ा है भक्ति से मैं कर दूँगा ये साबित (भ भ भ)

भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे

राधे, राधे, राधे

बातें सुन प्रभु पर धीरे से मुस्काते है
आने वाली लीला का इशारा दिए जाते है
परदा डाले अहम भक्तों की भक्ति पे जब
अहम के निवारण को वो लीला लेकर आते है
खेल के वो लीला ही श्रीधामा को बातेँगे
भक्ति और प्रेम का वो अंतर लेके आएँगे
प्रेम की जिस ताक़त से श्रीधाम थे अंजान
प्रेम की परिभासा को वो लीला से समझाएँगे
प्रभु बोले सारो को ठोस कोई कारण दो
भक्ति बड़ी प्रेम से ये सारों को उधारण दो
लीला समझा वो ना उनकी, करने चला वैसा ही
अहम संग उसके मूह से भक्ति का उच्चारण हो
बोला मेरे प्रभु बिन जाग सारा ये आधा है
सत्य है वो स्वयं, आधार नही राधा है
प्रभु ना कविता, वो तो स्वयं ही रचयिता
तुम ही ये बताओ फिर सार कैसे राधा है
राधा को वो रोके लिए स्वाभिमानी वाणी
दूरी मेरे प्रभु से ही ठीक है तुम्हारी
राधा को तो खींचे पर स्वयं उनके श्याम जब
सकेगा ना रोक उसे जाग में कोई प्राणी
राधा तुमने एक सुनी ना, दूर चली मेरी बातों से
होने वाली डोर हो तुम गोलोक के वादों से
देता हूँ मैं श्राप तुम्हे की विरह को तुम देखोगी
जन्मोगी की तुम धरती पे पर बिना प्रभु की यादों के

भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे

सारो के दिलों तुमने व्यथा भार सा भर डाला
सारों के सरों पे घूमे मेघ दुखों का बस काला
सोचा ना परिणाम तुमने क्या होगा इस श्राप का
श्राप देके श्याम को ही आधा तुमने कर डाला
कोस रहे थे खुद को वो जब ग़लती का एहसास हुआ
ज़िंदा रह के भक्त प्रभु ये चलती फिरती लाश हुआ
भक्ति के अभिमान में देखी मैने ना राधा की छवि
टूट गया मैं सारा और पश्चाताप का ग्रास हुआ
कृष्णा बोले श्रीधामा को भारी मान को नीचे रख
वजह छुपी है गहरी बड़ी दिए श्राप के पीछे तक
ईश्वर को ना खुश करता है भक्ति का अभिमान कभी
सेतु है वो प्रेम जो सीधा आता ईश्वर तक
क्या है वो संदेश जो साथ तुमहरे आया है
वो बोले ब्रह्मा जी ने मुझे को ये बताया है
लीला समझे सारी, जैसे ही श्रीधामा बोले
मृत्युलोक पे जाने का समय प्रभु का आया है
राधा सब कुछ भूलेगी बस इसी बात का भार पड़े
पानी लेके आँखों में वो राधा का श्रृंगार करे
धरती पे सब जानेगे क्या होता सक्चा प्रेम है
राधा और कृष्णा के ज़रिए सारे सक्चा प्यार पढ़े
छुपी होती लीला में प्रभु की मर्ज़ी ही
राधा भी तैयार खड़ी दोनो आँखें भर के थी
कृष्णा ने उन्हे विदा किया, कह के बस बात यही
धरती पे मिलूँगा मैं राधे तुमसे जल्दी ही (धरती पे मिलूँगा)

राधे तुमसे जल्दी ही

(गोविंदा) उसका मुझे भूल जाना हमारे प्रेम की एक परीक्षा है
और उसे जब सब कुछ याद आएगा, मुझे उस पल की पार्तीक्षा है
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे राधे, राधे, राधे
भजमन राधे (राधे), राधे (राधे) राधे गोविंदा राधे, राधे, राधे, राधे गोविंदा राधे

WRITERS

Shanti Swaroop

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist