### **गीत का नाम: ले आ चाय की दो प्याली**
चाय की चुस्कियों की मस्ती में हम तुम
अरे आज खो जाएँ ऐसे कि हो जाएँ गुम
हाँ, आओ छेड़ें चटपटी-नटखटी कुछ बातें
इस वक्त को अब बना लें हम और भी हसीन
हुई शाम है सुहानी, मस्ती सी चढ़ी है
पास आ मेरे, क्यों दूर खड़ी है
शाम है सुहानी, मस्ती सी चढ़ी है
पास आ मेरे, क्यों दूर खड़ी है
आ बाहों में तुझको मैं भर लूँ
होंठों को चूम के प्यार मैं कर लूँ
वही फिक्रें तेरी, वही बातें तेरी
प्यार के तू बहाने ढूँढे है हर घड़ी
वही फिक्रें तेरी, वही बातें तेरी
प्यार के तू बहाने ढूँढे है हर घड़ी
प्यार ही तो जीवन की चाय की चीनी है
इस चीनी के बिना जानाँ, जीना बेमानी है
संग चाय की चुस्की के, प्यार की मस्ती के
देखो बादल से छाये हैं, मेरा मूड बना दो
बारिश भी आ रही है, पकोड़े ही खिला दो
अपने मूड की बातें तुम जी रोज करते हो
पर मेरी मर्जी क्या है, कभी यह भी पूछते हो
जाओ मौसम से ही अपना दिल बहला लो
बारिश में ही नहा के अपना तुम मूड बना लो
मेरी फूलों की डाली क्यों शोलों पे खड़ी है
मूड क्यों तेरा अपसेट, ऐसे क्यों बोल रही है
चल संडे में तुझको शॉपिंग कराऊँगा
जो भी तू कहेगी वो दिलाऊँगा सनम
अगर खास हूँ मैं तेरी, इतना तो समझा करो
मेरी खुशियों का भी तुम ख्याल रखा करो
अरे अच्छा अच्छा बाबा, लो अपनी चाय... और ये थोड़ी सी चीनी!