LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Tumne Mardon Ki Dekhi Sarkar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
Vote for छाया वती
अरे Vote for छाया वती
आप आपना कीमती vote छाया वती को ही दीजिये

अरे हां हम जो ताली बजा के
नाचते गाते फिरते
सभी के वास्ते
मालिक से दुआएं करते
अरे हां रूखा सूखा
जो मिले खा के दिन बिताते हैं
ज़माने भर के गंदे
नाज़ हम उठाते हैं
हां हम भी इंसान हैं
इस मुल्क की रियाया हैं
हमने भी हुके इंसान ही
तुमसा ही पाया हैं
तुमने मर्दों की देखी सरकार
तुमने मर्दों की देखी सरकार
और जनाने की देखी सरकार
अब बीच वालों की भी देख लो
तुमने मर्दों की देखी सरकार
और जनाने की देखी सरकार
अब बीच वालों की भी देख लो
तुमने आदमी पे किया ऐतबार
तुमने औरत पे किया ऐतबार
तुमने आदमी पे किया ऐतबार
तुमने औरत पे किया ऐतबार
अब बीच वालों का भी कर लो
तुमने मर्दों की देखी सरकार
और जनाने की देखी सरकार
अब बीच वालों की भी देख लो
अब बीच वालों की भी देख लो

कोई शेर खाए हां जी
कोई खाए हवाला हां जी
कोई खाए उरया हां जी
कोई खाए अचार हां जी
शेर हवाला चारा और एक उरया
और एक उरया और एक उरया
आजकल सियासत में
ये क्या रोज हो रिया
ये क्या रोज हो रिया
ये क्या रोज हो रिया
हम ये सब बंद कर दें
हमको जो वोट दो
कहती है छाया
इन पुरानों को छोड़ दो
तुमने एक की भी देखी सरकार
और अनेकों की देखी सरकार
अब छक्कों का कमाल देख लो
तुमने मर्दों की देखी सरकार
और जनाने की देखी सरकार
अब बीच वालों की भी देख लो
अब बीच वालों की भी देख लो

तुम नेता बनोगे हां जी
तुम लीडर बनोगे हां जी
तुम मंत्री बनोगे हां जी
फिर राज करोगे हां जी
तुम रिश्वत लोगे ना जी
तुम पाप करोगे ना जी
तुम लोगे कमीशन ना जी
तुम दगा ना दोगे ना जी

कसम गांधी की
चाचा नेहरू की कसम है
चाचा नेहरू की कसम है
चाचा नेहरू की कसम है
हमको सुभाष
भगत सिंह की कसम है
भगत सिंह की कसम है
भगत सिंह की कसम है
हम इनके सपनों को पूरा करेंगे
देश के लिए ही जियेंगे और मरेंगे
तुमने संसद की देखी तकरार
राज्यसभा में भी देखी मारामार
अब हिजड़ों की पंचायत देख लो
तुमने मर्दों की देखी सरकार
और जनाने की देखी सरकार
अब बीच वालों की भी देख लो
अब बीच वालों की भी देख लो

WRITERS

Vishweshwar Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network, Shemaroo Entertainment Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other