धुँधले कुछ लफ़्ज़ों सा दिखना
अनदेखे लम्हों को चुन लेना
मेरी तक़दीरों में संग चलना
तू धारा, मैं किनारा, साथ बहना
तू गगन सा, मैं मगन सा, और क्या कहना
उड़ते फ़ागों में, सुर में, रागों में
घुलते-मिलते से हम हैं, सबको ये बता देना
मेरी चौखट, तू मेरा घर, तुझमें रहना
तू इबादत, मेरी आदत, सजदा करना
मेरी गुल्लक का जैसे खनकना
सिक्कों की हँसी का फिर छलकना
तू है सच्चा याराना, बचपन सा
Canvas पे बिखरे रंगों जैसा
तेरी रहमत में, आँगन में, छत में
तू रस्ता, मैं राही, बुला लेना
हौले से देके थपकी सुला लेना