जागी सी चाहत को सुनकर मैं धुन सी खिली
पलकों से बुन-बुनकर, सपनों से चुन-चुनकर
सीपों में लहरें थी, बादल भी गहरे थे
ऐ, तरंगी किनारा, क्या पूछे है तू
मेरे कदमों की राहें अकेली नहीं
यूँ भिगो के कहीं और चल दे जो तू
मेरी आहें तो सूझे पहेली नहीं
आ, डुबा दे मुझे इश्क़ के जाल में
भीग जाऊँ रूमानी तेरे प्यार में
नैनों में मेरे कुछ सपनें सुनहरे हैं
पलकों के खुलते ही ओझल हो जाती है
लौटा दे मौसम की आहट, वो चाहत
सपनों की नगरी को, ख़्वाबों की डगरी को