एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी
दुष्टों की संहारिणी, सुखों की माँ दात्री
(मैया, जयति जय कालरात्रि)
(दुष्टों की संहारिणी, सुखों की माँ दात्री)
रूप भयंकर माँ का, दुष्ट सदा कांपे
भक्त सदा हर्षावें, रिद्धि-सिद्धि पाते
महामाई तुम जग की, दयामयी हो, माँ
भैरवी, भद्रकाली, चामुंडा, कई नामा
सप्तम् नवराते में साधक धरता ध्यान
सिद्धियाँ भक्ता पावे, मिटता हर अज्ञान
खडगधारिणी, मैया, वरमुद्राधारी
सृष्टि करे नित आरती, गुण गावें नर नारी
सर्वजगत, हे मैया, तुमसे प्रकाशित है
कर दो कृपा, हे मैया, हम सब याचक हैं
भूत, प्रेत डर जावे, जब तुम हो आती
शत्रु-डर ना सतावे, करुणा माँ बरसाती
गर्दभ सवारी साजे, तू दुख दूर करे
निर्बल शक्ति पावे, भय से माँ मुक्त करे
मातु कालरात्रि की आरती जो गावे
शक्ति, भक्ति नित पावे, डर ना निकट आवे
(मैया, जयति जय कालरात्रि)
(दुष्टों की संहारिणी, सुखों की माँ दात्री)