कहाँ चला ए दोस्त ये जहाँ अपनी दुनिया छोड़ कर
है क़स्म लौट आ ऐसे ना जा तू यूं मुँह मोड़ कर

बेवफ़ा ज़िंदगी में था तेरा सहारा
मौत की कश्ती का ना जाने कौन सा किनारा
एक दिन तो था बिछड़ना पर क्यों बिछड़े हैं आज
ना सही जैसे दूरी तेरी आ लौट के आजा ना
कहाँ चला ए दोस्त ये जहाँ अपनी दुनिया छोड़ कर
धूप में भी छाँव थी अपनी दोस्ती की
ग़म में भी कई खुशियाँ थी अपने सपनों की
आँसू की बरसात में वो कहानी बह गई
बीते दिन भी वो जल रहे हैं आग जो दिल में लगी