LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Chhod aaye hum vo galiyaan Rock

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
जहां तेरे पैरों के, कँवल गिरा करते थे (गिरा करते थे)

हंसे तो दो गालों में भँवर पड़ा करते थे (पड़ा करते थे)
तेरे कमर के बल पे नदी मुड़ा करती थी
मुड़ा करती थी
तेरी हँसी सुन सुन के फसल पका करती थी
छोड़ आए हम वो गलियाँ
छोड़ आए हम वो गलियाँ
गलियाँ

जहां तेरी एड़ी से धूप उड़ा करती थी
सुना है उस चौखट पे शाम रहा करती है

लटों से लिपटी उलझी एक रात हुआ करती थी
कभी कभी तकिये पे वो भी मिला करती थी
छोड़ आए हम वो गलियाँ
छोड़ आए हम वो गलियाँ

दिल दर्द का टुकड़ा है
दिल दर्द का टुकड़ा है
दिल दर्द का टुकड़ा है
दिल दर्द का टुकड़ा है

दिल दर्द का टुकड़ा है
पत्थर की डली सी है
इक अंधा कुवाँ है या
इक बंध गली सी है
एक छोटा सा लम्हा है
जो ख़त्म नहीं होता
मैं लाख जलाता हूँ
ये भस्म नहीं होता
ये भस्म नहीं होता
ये भस्म नहीं होता

WRITERS

Vishal Bharadwaj

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist