वैसे तो बैठे हो तुम मेरे सामने
लिखने को पर कुछ खास नहीं है
मौत लगे मुझे अब क्यूँ पास आ गई है
अब ये ना ज़िंदगी रास आ रही है
इन दिनों तेरे मिज़ाज चखता हूँ
आँखों में तेरी मैं ये फरियाद पढ़ता हूँ
ये जाना चाहें हमसे दूर यूँ हमेशा
फिर भी हँसी का मैं लिबास रखता हूँ
हँसी का लिबास रखता हूँ मैं