मनमोहन मुरली धारी की , कन्हैया कृष्ण मुरारी की, हाँ जी हाँ दुनिया दीवानी है हमारे बांके बिहारी की ll मोर मुकुट गले में बनमाला, यशोदा के प्यारे नंदलाला,सावली सूरत मोहनी मूरत, देवकी नंदन दीनदयाला I राधिका रमन बिहारी की, गोपाल गोवर्धन धारी की ,हाँ जी हाँ दुनिया दीवानी है हमारे बांके बिहारी की ll वृंदावन में धेनु चराये, बरसाने में रास रचाये,तीन लोक मोहित कर लीन्हे,ऐसी मुरली मधुर बजाए,दीन जन के दुःख हारी की,प्रेम के परम पुजारी की,हाँ जी हाँ दुनिया दीवानी है हमारे बांके बिहारी की ll