खुद हवा हूँ मैं, तो हवा है क्या
ऐ खुदा मेरे, सुलझा दे पहेलियाँ
ऐ मालिक मेरे, मुझको सुलझा ज़रा
कब तक तेरे दर पे मेरी रातें कटेंगी
जवाबों की तलाश ये यूँ कब तक चलेगी
रोशन कर अँधेरा दिखा दे रास्ता
तू सूरज का सवेरा दिखा दे आसमाँ
होता वही है जो होना है अब
रोता वही है जो खोता है वश
कण कण में वो है पर चिंतन में कब
जब तू खुदका नहीं तो वो भी है बेबस