LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Samjha Hi Nahi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ना जाने कितने लोगों ने
तोड़े हैं वादे
मुँह मोड़ा है

फिर भी मैं डरा नहीं
इन टुकड़ों को फिर से मैंने
जोड़ा है

सबने मुझको सुन लिया
हँस लिया थोड़ा
दो चार बातें कर लीं
दिल रख लिया थोड़ा
किसी ने भी मुझको समझा ही नहीं
किसी ने भी मुझको क्यों समझा ही नहीं
किसी ने भी मुझको समझा ही नहीं
किसी ने भी मुझको क्यों समझा ही नहीं

हो ओ ओ ओ ओ

कोई हाथ थामे और बोले कुछ भी ना
गले से लगा ले और सोचे कुछ भी ना (हम्म हम्म)
कोई तो रहे यहाँ हवा की तरह (हम्म हम्म)
सबसे थोड़ा ज़्यादा सवा की तरह (सवा की तरह)
ना जाने कितने लोगों को जोड़ा था दिल से
फिर किराया है
जैसे गहरी स्याही को एक सफेद चादर से
मिटाया है

सबने मुझको सुन लिया
हँस लिया थोड़ा
दो चार बातें कर लीं
दिल रख लिया थोड़ा
किसी ने भी मुझको समझा ही नहीं
किसी ने भी मुझको क्यों समझा ही नहीं
किसी ने भी मुझको समझा ही नहीं (ओ ओ ओ)
किसी ने भी मुझको क्यों समझा ही नहीं (ओ ओ ओ)

ओ ओ ओ ओ

अपने ख़्वाबों की बातें करने में
अब डर लगता है
हाथ कांपते हैं लब ये सूख जाते हैं
आवाज़ को मेरी जैसे कोई बंद करता है
अब डर लगता है
डर लगता है, डर लगता है
डर लगता है, डर लगता है

WRITERS

Osho Jain

PUBLISHERS

Lyrics © Kobalt Music Publishing Ltd.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist