LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Tum Bhi Chalo Zameer

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी
तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी
ना ज़मीं मंज़िल, ना आसमां, ज़िन्दगी है ज़िन्दगी
तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी

पीछे देखें ना, कभी मुड़ के राहों में, हो
झूमे मेरा दिल, तुम्हें लेके बाहों में, हो
धड़कनों की ज़ुबां, नित काहे दास्तां
प्यार की झिल-मिल छाओं में, पलती रहे ज़िन्दगी
तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी

बहते चले हम, मस्ती के धारों में, हो
गूंजे यही धुन, सदा दिल के तारों में, हो
अब रुके ना कहीं, प्यार का कारवां
नित नई रुत के रंग में, ढलती रहे ज़िन्दगी
तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी
ना ज़मीं मंज़िल, ना आसमां, ज़िन्दगी है ज़िन्दगी
तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी

WRITERS

Sapan Chakraborty, Kamal Joshi (Remixed), Sahir Ludhianvi

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other