बहुत अब हो चुका तेरा ख्यालों में मेरे आना
तेरी बस एक झलक पाने को है बेताब दीवाना
बहुत अब हो चुका तेरा ख्यालों में मेरे आना
तेरी बस एक झलक पाने को है बेताब दीवाना
ये जुगनू तेरी यादों के मेरी रातों में जलते हैं
हजारों करवटें लेके मेरे अरमा ये कहते हैं
अगर तेरी दीद हो जाए तो मेरी ईद हो जाए
तेरा मिलना तो है मुश्किल बस एक उम्मीद हो जाए
अगर तेरी दीद हो जाए तो मेरी ईद हो जाए
तेरा मिलना तो है मुश्किल बस एक उम्मीद हो जाए
मेरी आवारगी मुझको तेरे दर तक है ले आई
सुकून लेने नहीं देती जमाने भर की रुसवाई
हो मेरी आवारगी मुझको तेरे दर तक है ले आई
सुकून लेने नहीं देती जमाने भर की रुसवाई
मचलती धड़कनों की आज इतनी सी सिफारिश है
फलक पर चांद तू आजा मेरी तुझसे गुजारिश है
अगर तेरी दीद हो जाए तो मेरी ईद हो जाए
तेरा मिलना तो है मुश्किल बस एक उम्मीद हो जाए
तेरी उल्फत के दर पर दिल तमन्ना लेके आया है
ख्यालों ने मेरे हर दम गले तुझको लगाया है
तेरी उल्फत के दर पर दिल तमन्ना लेके आया है
ख्यालों ने मेरे हर दम गले तुझको लगाया है
तेरे दर का सवा लिया आज ये फरियाद है लाया
मेरी सांसों की शिद्दत ने तड़प के है ये फरमाया
अगर तेरी दीद हो जाए तो मेरी ईद हो जाए
तेरा मिलना तो है मुश्किल बस एक उम्मीद हो जाए
अगर तेरी दीद हो जाए तो मेरी ईद हो जाए
तेरा मिलना तो है मुश्किल बस एक उम्मीद हो जाए