तेरी खामोशी की आवाज़ें सिर्फ हमको सुनाई दें
इशारे ये जो करती तू, हमें सब कुछ समझा ही दें
बालों में हैं गहरे बादल, आँखों में गहरा सावन
बाहों में है तेरी लगता आ गया मैं घर के आँगन
अँधेरों में जुगनू सी है, सुबह में तुम ओस की बूँदें
खोया रहना तुझमें है बस, कुछ भी ना अब ढूँढे
आँखें सब कर जाएँगी, रातें कम पड़ जाएँगी
बातें थोड़ी सी करना तुम, हम सब खुद ही सुन लेंगे
आँखें सब कर जाएँगी, रातें कम पड़ जाएँगी
बातें थोड़ी सी करना तुम, हम सब खुद ही सुन लेंगे
तुमसे ना मिला था तो लगता चाँद कितना सोहना होता
फिर जो देखा तेरा चेहरा, वो हुआ जो होना होता
तेरी आँखों में जो झाँका, ठंडक सी मिल गई अब
आँखों को तेरी मेरी आँखों का होना होगा
रह जाऊँ मैं उन्हें देखता हुआ, लिख दूँ फिर किताबें कई
कुछ इस क़दर से हारा हूँ मैं, पहले कभी थे हारे नहीं
और तू मिला है जबसे मुझे, रब से हम कुछ माँगें नहीं
बस बैठ जा सिरहाने मेरे, मैं कर लूँ बातें कई
आँखें सब कर जाएँगी, रातें कम पड़ जाएँगी
बातें थोड़ी सी करना तुम, हम सब खुद ही सुन लेंगे
आँखें सब कर जाएँगी, रातें कम पड़ जाएँगी
बातें थोड़ी सी करना तुम, हम सब खुद ही सुन लेंगे