हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियो चित्त लगाये
दास आ गयो शरण में रखियो म्हारी लाज
धन्य ढूंढारो देश है खाटू नगर सुजान
अनुपम छवि श्री श्याम की दर्शन से कल्याण
श्याम श्याम तो मै रटूं श्याम हैं जीवन प्राण
श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम
खाटू नगर के बीच में बण्यो आपका धाम
फ़ागुन शुक्ला मेला भरे जय जय बाबा श्याम
फ़ागुन शुक्ला द्वादशी उत्सव भारी होए
बाबा के दरबार से खाली जाये न कोए
उमा पति लक्ष्मी पति सीता पति श्री राम
लज्जा सब की राखियों खाटू के बाबा श्याम
पान सुपारी इलायची इत्तर सुगंध भरपूर
सब भक्तन की विनती दर्शन देवो हजूर
आलू सिंह तो प्रेम से धरे श्याम को ध्यान
श्याम भक्त पावे सदा श्याम कृपा से मान
श्याम भक्त पावे सदा श्याम कृपा से मान
जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम
जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम
जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम
जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम