तेरा मेरा ये रिश्ता प्यार में बदल रहा
मैं दुश्मनों को जैसे यार में बदल रहा
सभी को दिल की चोट लग रही है ज़ोर से
मैं ले के चोट कलाकार में बदल रहा
हाँ जितना लिख रहा हूँ उतना गा नहीं रहा
लिखी है असलियत हवा बना नहीं रहा
है गर ये झूठ तो कलम अभी मैं तोड़ दूँ
वो तो चला गया ये ग़म क्यों जा नहीं रहा
पैसे की बात सोच-विचार में बदल गई
मेरी bullet जो आज thar में बदल गई
कि भरली जबसे मैंने जेबें अपनी नोटों से
ये पूरी दुनिया रिश्तेदार में बदल गई
मैं जितना लिख रहा हूँ सब किसी की याद में
ये मुझको चाहेंगे मेरे मरने के बाद में
हाँ सच है सच के साथ कोई भी खड़ा नहीं
ये बीज झूठ का ही बो रहे हैं खाद में
कितनी बातें बताऊँ कितने को आते जाते
मुझसे पूछो ना कैसे गुज़री ये काली रातें
कितनी बातें बताऊँ कितने को आते जाते
मुझसे पूछो ना कैसे गुज़री ये काली रातें
हो काली रातें या हो रातों का अँधेरा
कलम की नोक से मैं लाऊँगा सवेरा
किसी की सुनके मैं चला नहीं हूँ आज तक
करूँगा बस वही जो दिल करेगा मेरा
गुज़र चुका हूँ कितने राहें कितने मोड़ से
हाँ मुझपे वार भी हुए हैं कितनी ओर से
सफ़र में मेरे सारे दोस्तों का साथ है
मैं दुश्मनों को पीछे आ गया हूँ छोड़ के
ये सपने पूरे करने दौड़ता हूँ रात दिन
रगों में ख़ून दौड़ता है जितनी ज़ोर से
झगड़ रहा हूँ अपने आप से ही आजकल
मैं खुद से डर गया हूँ, भागता हूँ शोर से
कोई क्यों न हो उसपे फ़िदा
सेहरा से मेरे इन ख़्वाबों में
ये ज़ुल्फ़ें मैं सवार लूँ
गली गली, शहर शहर, मैं ढूँढा हर कहीं
ना कुछ कहा ना कुछ सुने बिना चली गई
हूँ खुद में पूरा सिर्फ़ तेरी ही कमी रही
मैं तन्हा रह गया ये काली रातें रह गई
मैं तन्हा रह गया ये काली रातें रह गई
कितनी बातें बताऊँ कितने को आते जाते
मुझसे पूछो ना कैसे गुज़री ये काली रातें
कितनी बातें बताऊँ कितने को आते जाते
मुझसे पूछो ना कैसे गुज़री ये काली रातें
कितनी बातें बताऊँ कितने को आते जाते
मुझसे पूछो ना कैसे गुज़री ये काली रातें
कितनी बातें बताऊँ कितने को आते जाते
मुझसे पूछो ना कैसे गुज़री ये काली रातें