LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Shani Chalisa-Lofi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
जय गणेश गिरिजा सुवन मंगल करण कृपाल
दीनन के दुःख दूर करि कीजै नाथ निहाल
जय जय श्री शनिदेव प्रभु सुनहु विनय महाराज
करहु कृपा हे रवि तनय राखहु जन की लाज
जयति जयति शनिदेव दयालाकरत सदा भक्तन प्रतिपाला
चारि भुजा तनु श्याम विराजैमाथे रतन मुकुट छवि छाजै
परम विशाल मनोहर भालाटेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला
कुण्डल श्रवण चमाचम चमकेहिये माल मुक्तन मणि दमके
कर में गदा त्रिशूल कुठारापल बिच करैं अरिहिं संहारा
पिंगल कृष्णों छाया नन्दनयम कोणस्थ रौद्र दुःख भंजन
सौरी मन्द शनि दशनामाभानु पुत्र पूजहिं सब कामा
जा पर प्रभु प्रसन्न है जाहींरंकहुं राव करैं क्षण माहीं
पर्वतहू तृण होई निहारततृणहू को पर्वत करि डारत
राज मिलत वन रामहिं दीन्होकैकेइहुं की मति हरि लीन्हो
बनहूं में मृग कपट दिखाईमातु जानकी गयी चुराई
लखनहिं शक्ति विकल करिडारामचिगा दल में हाहाकारा
रावण की गति मति बौराईरामचन्द्र सों बैर बढ़ाई
दियो कीट करि कंचन लंकाबजि बजरंग बीर की डंका
नृप विक्रम पर तुहि पगु धाराचित्र मयूर निगलि गै हारा
हार नौलाखा लाग्यो चोरीहाथ पैर डरवायो तोरी
भारी दशा निकृष्ट दिखायोतेलिहिं घर कोल्हू चलवायो
विनय राग दीपक महँ कीन्होंतब प्रसन्न प्रभु है सुख दीन्हों
हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानीआपहुँ भरे डोम घर पानी
तैसे नल पर दशा सिरानीभूँजी मीन कूद गयी पानी
श्री शंकरहि गहयो जब जाईपार्वती को सती कराई
तनिक विलोकत ही करि रीसानभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा
पाण्डव पर भै दशा तुम्हारीबची द्रोपदी होति उघारी
कौरव के भी गति मति मारयोयुद्ध महाभारत करि डारयो
रवि कहं मुख महं धरि तत्कालालेकर कूदि परयो पाताला
शेष देव लखि विनती लाईरवि को मुख ते दियो छुड़ाई
वाहन प्रभु के सात सुजानाजग दिग्ज गर्दभ मृग स्वाना
जम्बुक सिंह आदि नख धारीसो फल ज्योतिष कहत पुकारी
गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैंहय ते सुख सम्पत्ति उपजावै
गर्दभ हानि करै बहु काजासिंह सिद्धकर राज समाजा
जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारैमृग दे कष्ट प्राण संहारै
जब आवहिं प्रभु स्वान सवारीचोरी आदि होय डर भारी
तैसहि चारि चरण यह नामास्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा
लौह चरण पर जब प्रभु आवैंधन जन सम्पत्ति नष्ट करावै
समता ताम्र रजत शुभकारीस्वर्ण सर्वसुख मंगल कारी
जो यह शनि चरित्र नित गावैकबहुं न दशा निकृष्ट सतावै
अदभुत नाथ दिखावैं लीलाकरैं शत्रु के नशि बलि ढीला
जो पण्डित सुयोग्य बुलवाईविधिवत शनि ग्रह शान्ति कराई
पीपल जल शनि दिवस चढ़ावतदीप दान दै बहु सुख पावत
कहत राम सुन्दर प्रभु दासाशनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा
पाठ शनिश्चर देव को कीन्हों भक्त तैयार
करत पाठ चालीस दिन हो भवसागर पार
जय शनि देव जय शनि देव जय शनि देव जय जय शनि देव २

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © ViaNet Media Pvt. Ltd.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other