LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aadatan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हर एक बात पे
कहते हो तुम के
तू क्या है
तुम ही कहो के ये
अंदाज़-ए-गुफ़्तगू
क्या है
क्या है
क्या है
क्या है
आदतन फिर वापसी है
बातें भी काग़ज़ी हैं
दिल की मुश्किल यही है
लगता है आख़िरी है
आदतन फिर वापसी है
बातें भी काग़ज़ी हैं
दिल की मुश्किल यही है
लगता है आख़िरी है

आदतन वो आ बसी है मन मेरे यूँ
चाह के भी ना कर सकूँ मैं दूर
ना ही पढ़ सकूँ के क्या चाहती है तू
और क्या चाहता हूँ मैं
जैसे काग़ज़ की कश्ती में
डूबे हैं हम
फिर भूले हैं हम
वो वादे कसम
जो निभाने को पहले
तरसते थे हम
अब जताने से पहले
भी सोचे ना हम
और बहाने बनाते है
झूठे सनम

आदतन फिर वापसी है
बातें भी काग़ज़ी हैं
दिल की मुश्किल यही है
लगता है आख़िरी है
आदतन फिर वापसी है
बातें भी काग़ज़ी हैं
दिल की मुश्किल यही है
लगता है आख़िरी है

हम भी आदतों के मारे
दिल ये तुझको ही पुकारे
कर दिया हो जैसे ख़ुद को
तेरे ही हवाले
ज़िक्र तेरा आते-जाते
क्यों मुझे सोने ना दे
और ख़याल भी ये तेरे
मुझे रोने ना दे
फिर भूले हैं हम
वो वादे कसम
जो निभाने को पहले
तरसते थे हम
अब जताने से पहले
भी सोचे ना हम
और बहाने बनाते है
झूठे सनम

जला है जिस्म जहाँ
दिल भी जल गया होगा
खुरेदते हो जो अब
राख जुस्तजू क्या है

यूँ आना-जाना तेरा
दिल की गलियों में
मुस्कराना कभी रुलाना
तेरा मुझे
मुस्कराना कभी रुलाना
तेरा मुझे
अब मुझे मंज़ूर नहीं है
यूँ आना-जाना तेरा
दिल की गलियों में
मुस्कराना कभी रुलाना
तेरा मुझे
मुस्कराना कभी रुलाना
तेरा मुझे
अब मुझे मंज़ूर नहीं
आदतन फिर वापसी है
बातें भी काग़ज़ी हैं
दिल की मुश्किल यही है
लगता है आख़िरी है
आदतन फिर वापसी है
बातें भी काग़ज़ी हैं
दिल की मुश्किल यही है
लगता है आख़िरी है

WRITERS

PRABHANJAN

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other