बरसों से भी लम्बी ये काली रात है
उलझनों में उलझी कुछ ऐसी बात है
सांसें कर रही थीं बस तेरा इंतज़ार
तू प्यार है मेरा तू ही राज़दार
हाथों को थामें आ ले चल तू वहाँ
अंधेरों से तू सवेरा हो जहाँ
नजरें तू मिला अनकही पढ़ जा
दिल से दिल मिला अनसुनी सुन जा
नजरें तू मिला अनकही पढ़ जा
दिल से दिल मिला अनसुनी सुन जा
लफ्ज़ों में छिपा है राज़ मेरे हाल का
हाल में है दास्ताँ रुकी सी सांस का
हारी थी दिल से प्यार था एक बेवफा
तेरे आने से यक़ीन प्यार पे हो गया
नजरें तू मिला अनकही पढ़ जा
दिल से दिल मिला अनसुनी सुन जा
नजरें तू मिला अनकही पढ़ जा
दिल से दिल मिला अनसुनी सुन जा