महादेव का रूप निराला, नीलकंठ और मुंड की माला
सर पे माँ गंगा विराजे, आदियोगी हैं वे कहलाते
पहनावे में शेर की खाल, क्रोधित हो तो हो विकराल
वैसे तो भोले हैं भगवान, वक़्त आने पे करें संहार
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, जय महाकाल
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, जय महाकाल
केशों में जिनके चंद्र विराजे, मौन बैठे हैं ध्यान लगा के
त्रिनेत्र और भोले-भाले, सत्यम शिवम नाम तुम्हारे
तीनों लोकों के वे हैं स्वामी, तीनों लोकों के वे हैं स्वामी
सब जानें वो अंतर्यामी, तंत्र मंत्र वेदों के ज्ञाता जिनकी छत्र में विश्व समाता
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, जय महाकाल
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, जय महाकाल
तारे चाँद और सूरज पृथ्वी, हर चढ़ करे उपासना जिनकी
प्रेम का सागर भरा है जिनमें, अर्धांगिनी जिनकी माँ अम्बे
चंदन से सुशोभित ललाट, अश्रु से उत्पन्न किए रुद्राक्ष
जब हाथों में त्रिशूल विराजे, दुष्ट पापी सब ज़ोर से काँपे
देवों के देव कहाए, ये जग सारा शीश झुकाए
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, जय महाकाल
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, जय महाकाल
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, जय महाकाल
शून्य से भी पहले थे जो, अंत के भी रहेंगे बाद वो हैं महाकाल, मेरे महाकाल
जय महाकाल, जय महाकाल जय महाकाल, मेरे महाकाल जय महाकाल, मेरे महाकाल