मैं गहरे समंदर में, चारों तरफ़ पानी-पानी
कलम चलती रातों में, आए ना चैन ना नींद
मैं बैठा अब दोस्तों के संग
सबका हिस्सा मैंने पिया है, 'cause
सब हैं sober, चल sober ही सही, आ सुन
हाँ, मुझे भी चढ़ा सुरूर था
एक वक़्त मैंने भी प्यार किया था
झूठ ना बोलूँगा तुमसे, हाँ प्यार की feeling
हाँ साथ निभाने का वादा किया था
पर सब कुछ ख़त्म, बस बात थी इतनी कि जात ही अलग थी
प्यार नहीं साला, जैसे मज़ाक था
महफ़िल में हुई थी बेइज़्ज़ती
सोचा था लड़ेंगे society से
पर उसको तो प्यारी image थी
फिर हार से last में भेंट हुई
जो भी किया उसके लिए सब व्यर्थ, हाँ
उर्दू भी सीखी, वो waste हुई
Past में अपनी जो date हुई
धर्म की बात जो बीच में आई तो
प्यार की बातें सब fake हुई?
जब भी अकेला था, तू ही सहारा था
डूबती नाव का तू ही किनारा था
आज भी सारे वो किस्से सुना दूँ मैं
अपना बता तू… क्या अभी भी याद हूँ मैं?
प्यार को अपने उस सोच ने मारा था
ज़ात के मसलों के बोझ ने मारा था
यार भी बोले कि सब कुछ भुला दूँ मैं
कैसे भुला दूँ हाँ, कैसे भूल दूँ मैं?