नौ, दस, ग्यारह, बारह, तेरह
मैं काग़ज़ की कश्ती तो तुम थे किनारा
जो हूँ मैं सिकंदर ये तुमने बताया
पाँच सवालों की थी जो पहेली, तुमने बुझाई थी, हाँ
मायूस होके जो रूठा था मैं, तो तुमने ही थामा था, हाँ
जीतूँगा मैं ये तुमने कहा था, लो खुद से जीत गया
स्याही के पन्नों में हारा तो क्या, फ़िर खुद से मैं जीत गया
एक से बारह की चारदीवारी में जो भी ना सीख सका
तेरह के रस्तों पे चलते हुए, तुमने सिखाया था ना
दूजा वो मौका खुद को यूँ देना, तुमसे ही सीखा था, हाँ
मन के कहर को जीते हैं कैसे, तुमने सिखाया था, हाँ
नौ, दस, ग्यारह, बारह, तेरह