LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Ishq Ki Ada

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
चलते रहने दे यूँ ही संग तेरे..
जलते रहने दे लम्हे
चलते रहने दे यूँ ही संग तेरे
जलते रहने दे लम्हे
धुंधले रहने दे
धुन में रहने दे
बिन तेरे रहने दे सपने
दिल की मनमानी को ज़रा अब चलने दे
यारी की राहों में
दो दीवारें दीवारें बन चले रे
मनचले रे..मनचले हम चले
ख्वाबों को कस के बाहों में भरें
इश्क़ की अदा में जीने लगे हम
और घूम हो चले फांसले
बेपरवाह से होने लगे हम
और उड़ने लगे हौंसलें

कल तक थे कहीं गुमशुदा
कही दिलों में बँधे थे
आज़ाद हुए सब वो अरमान
राहें जब जुड़ी दोनों
बढ़ी जब से हैं यारियाँ
अंजान हुआ ये सारा जहाँ
अंजान होके ही मस्ताने होके ही
दुनिया को खोके
हम होल-होल मद्धम-मद्धम
दूजे एक जहाँ में खो जायें
इश्क़ की अदा में जीने लगे हम
और गुम हो चले फांसले
बेपरवाह से होने लगे हम
और उड़ने लगे हौंसलें

लम्हा लम्हा आगाज़ है
खामोशी भी राज़ है
खूलकते दिल के राज़ है
खुलतें रहे हम मिलते रहे हम
खोई रहे मंज़ीलें
दिल की मनमानी को ज़रा अब चलने दे
यारी की राहों में
दो दीवारें दीवारें बन चले रे
मनचले रे..मनचले हम चले
ख्वाबों को कस के बाहों में भरें
इश्क़ की अदा में जीने लगे हम
और गुम हो चले फांसले
इश्क़ की अदा में जीने लगे हम
और गुम हो चले फांसले
बेपरवाह से होने लगे हम
और उड़ने लगे हौंसलें

WRITERS

PRASHANT PILLAI, PRITI PILLAI

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other