जय जय श्री राम हरे, जय जय श्री राम हरे
सुन्दर काण्ड का पाठ ही,सुन्दर काण्ड का पाठ ही, हर दुःख दूर करे
जय जय श्री राम हरे जय जय श्री राम हरे
सुन्दर काण्ड का पाठ ही,सुन्दर काण्ड का पाठ ही, हर दुःख दूर करे
पाठ करे जो प्रतिदिन, हर पाप से मुक्त रहे
धन वैभव की सरिता, धन वैभव की सरिता, उसके घर में बहे
सुन्दर काण्ड के भक्तो की रक्षा करे हनुमान
ज्ञान की ज्योति जलाये, ज्ञान की ज्योति जलाये, तन को करे बलवान
रोग व्याधि मिट जाए बिना किये उपचार
अन्धकार ना रहे कही,अन्धकार ना रहे कही, हर्षित हो मन संसार
सुन्दर काण्ड में मिलते हैं रामायण के सार
इसको सुनते ही मानव, इसको सुनते ही मानव, हो भव सागर पार
सुन्दर काण्ड चोपाई जो अनुसरण करे
सत्य का पथ अपनाये, सत्य का पथ अपनाये, रहे अवगुण से परे
सुन्दर काण्ड आरती श्रद्धा से जो गाये
पूर्ण हो हर कामना, पूर्ण हो हर कामना, वांछित फल पाए
जय जय श्री राम हरे, जय जय श्री राम हरे
सुन्दर काण्ड का पाठ ही, सुन्दर काण्ड का पाठ ही, हर दुःख दूर करे
जय जय श्री राम हरे, जय जय श्री राम हरे जय जय श्री राम हरे, जय जय श्री राम हरे
सुन्दर काण्ड का पाठ ही, सुन्दर काण्ड का पाठ ही, हर दुःख दूर करे
जय जय श्री राम हरे, बोलो पवनसुत हनुमान की जय