LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Raat Akeli Thi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
रात अकेली थी तो बात निकल गई
तन्हा शहर में वो तन्हा सी मिल गई
मैंने उससे पूछा हम पहले भी मिले हैं कहीं क्या
फिर
उसकी नज़र झुकी चाल बदल गई
ज़रा सा क़रीब आई और सँभल गई
हौले से जो बोली मेरी जान बहल गई हाँ
क्या बोली
हाँ हम मिले हैं सौ सौ दफ़ा
मैं धूल हूँ तू कारवाँ
इक दूसरे में हम यूँ लापता
मैं धूल हूँ तू कारवाँ

हो हो हो हो

रात अकेली थी तो क़िस्सा ही बदल गया
भरे से शहर में वो भीड़ सा मिल गया
मैंने उससे पूछा हम पहले भी मिले हैं कहीं क्या
फिर

अखियाँ मिला के थोड़ा थोड़ा सा वो मुस्काया
मुझ को भी ज़रा ज़रा सा तो कुछ याद आया
बोला मैंने राज़ ये कब से ही था छुपाया हाँ
क्या राज़

हाँ हम मिले हैं सौ सौ दफ़ा
मैं धूल हूँ तू कारवाँ
इक दूसरे में हम यूँ लापता
मैं धूल हूँ तू कारवाँ

हो हो हो हो

के देखूँ मैं जहाँ तेरे ही निशाँ
हाँ तेरे ही निशाँ जाना फिर कहाँ
कि तेरी चुप में भी लाखों लफ़्ज़ हैं
कि मेरे हाथ में हाँ तेरी नब्ज़ हैं

हाँ हम मिले हैं सौ सौ दफ़ा
मैं धूल हूँ तू कारवाँ
इक दूसरे में हम यूँ लापता
मैं धूल हूँ तू कारवाँ

हाँ हम मिले हैं सौ सौ दफ़ा
मैं धूल हूँ तू कारवाँ
इक दूसरे में हम यूँ लापता
मैं धूल हूँ तू कारवाँ

WRITERS

Pritam Chakraborty, Varun Grover

PUBLISHERS

Lyrics © Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other