LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Siya Ram (feat. Brij Dhurve & Pratha Dubey)

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
जानकी तुम जान मेरी
तुम मेरा अभिमान हो
तुम ही तो आराध्य रामा
तुम मेरा सौभाग्य हो
मेरे तन में मन में
तुम ही सीते
तुम ही मेरे प्राण हो
तुम से हूं, संपन्न रामा
तुम मेरे अर्धांग हो
एक प्राण है, दो देह हैं
सिया-राम, एक ही नाम
सिया राम
जय हो जय, सिया राम
सिया राम
एक अर्थ है दो नाम

छबि तुम्हारी नैनो में
विचार में बस तुम ही तुम
छबि तुम्हारी नैनो में
विचार में बस तुम ही तुम
एक पल को तुमसे दूर होना
लगे की खुद में खुद हूं गुम
तुम स्वांस में हो आस बनके
प्राण के पर्याय तुम
तुमसे ही मिलके खुद को पाया
तुमसे ही मिलके खुद को पाया
राम मेरी जान तुम
एक प्राण है, दो देह हैं
सिया-राम, एक ही नाम
सिया राम
जय हो जय, सिया राम
सिया राम
एक अर्थ है दो नाम

सूर्य सा है तेज मुख पे
चंद्रमा सी आंखें हैं
देख के ही तुझको रामा
सारी सृष्टि जागे है
प्रेम की परिभाषा सीते
तुम मेरा संसार हो
अस्तित्व तुमसे है जुड़ा ये
तुम मेरे आधार हो
मैं तुमसे हूं, मैं तुमसे हूं
एक दूजे के हम हैं प्राण
सिया राम
जय हो जय सिया राम
सिया राम
एक अर्थ है दो नाम

WRITERS

Pushpendra Budek

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other